{"_id":"59951cac4f1c1b786e8b479a","slug":"151502944428-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछौरा में कटान जारी, सांसद ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछौरा में कटान जारी, सांसद ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसहैत। जल स्तर में कुछ कमी आने के बाद गंगा ने कई इलाकों में कटान तेज कर दिया है। उसहैत के गांव अहमद नगर बछौरा और जटा में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। तीन दिन पहले यहां आधा दर्जन से ज्यादा घर गंगा में समा चुके हैं। आंवला के सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने यहां पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना और उनको हर संभव मदद का भरोसा दिया।
एक सप्ताह से गंगा में नरौरा बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। दातागंज, सहसवान और सदर तहसील के तीन दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। बांधों पर भी गंगा कटान कर रही हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति दातागंज तहसील क्षेत्र के थाना उसहैत के गांवों की है। उसहैत में गंगा पार के एक दर्जन गांव टापू बन चुके हैं। यहां दो से तीन फुट तक पानी भरा हुआ है। अहमद नगर बछौरा में कटान तेज होने से गांव के आधा दर्जन घर गंगा में समा चुके हैं। यहां अब तक सरकारी मदद न पहुंचने से बाढ़ प्रभावितों में रोष है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर जल्द कटान रोकने के उपाय नहीन्हुए तो पूरे गांव को खतरा पैदा हो सकता है। इधर जटा, पथरामई, दल नगला, कदम नगला आदि गांवों में भी कटान हो रहा है।