फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   150 patients returned due to lack of blood test, trial will be conducted to make

Budaun News: जिला अस्पताल में बिजली गुल...खून की जांच न होने से 150 मरीज लौटे

Tue, 11 Jun 2024 05:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 11 Jun 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
150 patients returned due to lack of blood test, trial will be conducted to make
रामश्री।
बदायूं। जिला अस्पताल की बिजली आपूर्ति सोमवार सुबह दस बजे ठप हो गई, जो करीब चार घंटे बाद सुचारु हो सकी। गर्मी में मरीज और तीमारदार बिलबिला उठे। खून की जांच न होने से 150 मरीजों को घर लौटना पड़ा। जो भर्ती थे, वे हाथ के पंखे से पसीना सुखा रहे थे। वहीं, तमाम तीमारदार पेड़ की छांव में बैठे नजर आए। इस दौरान अस्पताल प्रशासन ने भी जनरेटर चालू नहीं कराया। इससे चार घंटे तक ब्लड बैंक, एक्सरे रूम, पैथोलॉजी, ओटी व पुरुष अस्पताल के सभी वार्डों में गर्मी से मरीज और तीमारदार बेहाल रहे।
विज्ञापन




जांच कराने को मरीजों ने किया इंतजार
सोमवार को सैकड़ों की तादात में लोग खून की जांच कराने अस्पताल पहुंचे। 10 बजे बिजली जाने के बाद जांच बंद हो गई। रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लंबी लाइन लग गई। काफी समय खड़े रहने के बाद मरीज और तीमारदार जमीन पर बैठने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन


गर्मी की वजह से वैसे ही मरीज परेशान थे कि दस बजे बिजली गुल हो गई। चार घंटे राम-राम कहकर काटने पड़े। दो बजे सप्लाई मिलने पर राहत की सांस ली। रामश्री, डंडिया नगला
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 10 बजे से वार्डों की बिजली गायब होने के कारण पंखे बंद हैं। ड्यूटी पर तैनात लोगों से कहा तो उन्होंने यह कह दिया कि ड्यूटी रूम का भी पंखा बंद है। गर्मी के भर्ती मरीजों का हाल बेहाल रहा। वीरपाल, सहसवान

रामश्री।

रामश्री।

रामश्री।

रामश्री।

रामश्री।

रामश्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed