फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   15 new dengue patients found, student dies

Budaun News: डेंगू के 15 नए मरीज मिले, छात्र ने दम तोड़ा

Wed, 27 Sep 2023 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 27 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
15 new dengue patients found, student dies
बदायूं/उझानी। जिले में डेंगू और मलेरिया का बुखार लगातार कहर बरपा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हो रही हैं। मंगलवार को उझानी क्षेत्र के छात्र आयुष (12 वर्ष) ने सैफई मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार आयुष को डेंगू बुखार बताया गया था। वहीं जिलेभर में सोमवार को डेंगू के 15 और मलेरिया के सात नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

उझानी के संजरपुर गांव में आयुष अपने नाना कालीचरन साहू और मां रेनू के साथ रहता था। उसे चार-पांच दिनों से बुखार आ रहा था। नाना और मां ने उसे पहले प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया, फिर उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज भी गए। वहां से बरेली ले गए और वहां भी सुधार न होने पर आयुष को सैफई मेडिकल में भर्ती करा दिया। कालीचरन के मुताबिक सैफई में डॉक्टरों ने आयुष को डेंगू बताया था। परिजन छात्र का शव लेकर मंगलवार तड़के घर लौटे। रेनू करीब सात साल से मायके में रहती हैं। उसके बरेली निवासी पिता कई साल पहले लापता हो गए थे।
विज्ञापन

इधर, गांव बसोमा, सकरीजंगल और मानकपुर में बुखार के मरीज सामने आए थे। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों की टीम ने गांवों में पहुंचकर मरीजों का इलाज शुरू किया। सकरी जंगल में तो छात्र समेत छह लोगों की मौत भी हो चुकी है। इधर, चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि संजरपुर के आयुष के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन



12 गांवों में लगाए जांच शिविर, पेपल में 112 मरीज बुखार के
बदायूं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 12 गांवों शिविर लगाकर मरीजों की जांच की। इसमें मलेरिया पीवी के सात व डेंगू के 14 और वेलनेस सेंटर पर जांच में भी एक मरीज डेंगू पॉजिटिव मिला। स्वास्थ्य टीम ने सभी को दवाएं उपलब्ध कराई। साथ ही ओआरएस भी वितरित किया। ब्लॉक वजीरगंज के गांव पेपल में 112 लोग बुखार के मिले। इस गांव में मलेरिया पीवी का एक, म्याऊं के सेवा नगला व बिल्सी के दबिहारी में भी एक-एक और समरेर के अमानाबाद चार मरीज मलेरिया के मिले। डेंगू के मरीज दातागंज के बिहारीपुर में नौ, वजीरगंज के गांव पेपल में पांच, वेलनेस सेंटर में एक मरीज मिला। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने गांव पेपल में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया। गांव बिहारीपुर, उझौली, हैदलपुर, भंद्रा और शहर की बाबा कॉलोनी में डीबीसी के माध्यम से सोर्स रिडक्शन का कार्य किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed