{"_id":"6a79a15aa96113edf604887b","slug":"15-cattle-died-and-many-fell-ill-across-two-cowsheds-in-budaun-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो गोशालाओं में 15 गोवंशों की मौत, कई बीमार, दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो गोशालाओं में 15 गोवंशों की मौत, कई बीमार, दुर्गंध फैलने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 10 Aug 2026 03:31 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 10 Aug 2026 03:31 PM IST
सार
बदायूं जिले की बादल और पेपल गोशालाओं में लापरवाही से 15 गोवंशों की मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक गोवंश बीमार हैं। ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। मृत गोवंशों के शव सड़ने लगे थे।
विज्ञापन
अफसरों ने किया गोशाला को निरीक्षण
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं जिले की ग्राम पंचायत बादल और पेपल में दो गोशालाओं में अनियममितताएं सामने आई है। जिम्मेदारों की अनदेखी और लापरवाही से दोनों गोशालाओं में 15 गोवंश मर गए। एक दर्जन से ज्यादा गोवंश बीमारी से तड़प रहे हैं। जब मृत गोवंश सड़ने लगे और दुर्गंध गोशाला से बाहर तक फैली तो ग्रामीणों ने सोमवार को प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला में जाकर देखा कि वहां पर कई दिनों से साफ-सफाई तक नहीं हुई। एक दर्जन से ज्यादा गोवंश बीमार मिले हैं। पशु चिकित्सकों ने मौके पर पहुंचकर बीमार गोवंशों का उपचार किया और मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई।
विज्ञापन
सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत बादल स्थित गोशाला का एक वीडियो सोमवार को वायरल हुआ है। वीडियो में गोशाला परिसर के अंदर कई गोवंशों के शव पड़े दिखाई दे रहे थे। इससे पहले भी इसी गोशाला से शवों को तालाब में फेंकने का मामला सामने आया था, जिस पर प्रशासन ने गड्ढा खुदवाकर शवों को दफन कराया था। ताजा वीडियो ने व्यवस्थाओं पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
बादल गांव की गोशाला में नौ गोवंश मृत मिले थे। ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया। सूचना पर बीडीओ नितिन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और इस प्रकरण की जांच कर शवों का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की। बिसौली तहसील के ग्राम पंचायत पेपल में स्थित गोशाला में पांच गोवंश मृत मिले। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम मौके पर पहुंचीं। किसान नेताओं ने पोस्टमॉर्टम कराने की मांग की। एसडीएम प्रियंका गोयल ने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन