{"_id":"5ca8bc4fbdec2214222a901d","slug":"141554562127-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में गूंजते रहे मइया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में गूंजते रहे मइया के जयकारे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। चैत्र नवरात्र के पहले दिन शहर के शक्तिपीठ नगला मंदिर, हरप्रसाद और बिरुआबाड़ी मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने तड़के से ही पूजा शुरू कर दी। प्रमुख मंदिरों में दोपहर 12 बजे के बाद तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। मां शैलपुत्री के जयकारों की मंदिरों में गूंज रही। श्रद्धालुओं में युवाओं और बच्चों की भी संख्या अच्छी खासी रही, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर मइया के चुनरी चढ़ाई। लोगों ने व्रत रखकर धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए। प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे।
शनिवार को देवी मंदिरों में पूजा को तड़के से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। नगला मंदिर में सुबह करीब छह बजे श्रद्धालुओं की लंबी लाइन थी। बैरिकेडिंग की वजह से श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। सभी श्रद्धालुओं के मुख से माता के जयकारे सुनाई दे रहे थे। सभी मंदिरों पर महिला पुलिसकर्मी भी तैनात थीं। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने नवरात्र शुरू होने से एक दिन पहले ही मंदिरों के आसपास सफाई कराई थी। तड़के से सड़क के दोनों ओर चूना डलवा दिया। इधर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा नवाब नौबत राय मंदिर पर अखंड ज्ञान ज्योति का प्रज्ज्वलन किया गया, जो पूरे नवरात्र प्रज्ज्वलित रहेगी। इस मौके पर आजाद चंद्र सक्सेना, विनोद सक्सेना आदि मौजूद रहे।
बिसौली। नवरात्र के पहले दिन नगर और क्षेत्र के अधिकांश मंदिरों और घरों में मां शैलपुत्री की पूजा की गई। सभी मंदिरों को बहुत ही सुुंदरता से सजाया गया।
बिल्सी। शनिवार को हनुमानगढ़ी मंदिर, मां शीतला देवी, शिव भवन मंदिर, मां नव दुर्गा मंदिर, कुटीर मंदिर समेत अधिकांश मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। महिलाओं ने पूजा के साथ व्रत भी रखे। हनुमानगढ़ी मंदिर पर महिलाओं की सर्वाधिक भीड़ रही।
विज्ञापन
उघैती। बदायूं- बिजनौर मार्ग पर स्थित माता रानी के मंदिर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्राचीन ग्रामदेवी मंदिर पर भी भीड़ लगी रही।
उसावां। कस्बे के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर महिलाओं ने पूजा कर गंगाजल चढ़ाया। पालिकाध्यक्ष धीरेन्द्रपाल गुप्ता ने कस्बे के सभी मंदिरों के आसपास सफाई का विशेष प्रबंध किया। कस्बे के साथ साथ ग्राम नबीगंज के माता मलाई देवी मंदिर, ग्राम रतेनगला के दुर्गा माता मंदिर सहित अनेक मंदिरों में मां भगवती की पूजा की गई ।
दबतोरी। ललुआनगला में घरों में अखंड ज्योति जलाकर पूजा की गई। इसके अलावा दबतोरा, मुसियानगला, लक्ष्मीपुर, भरतपुर, आदपुर, जलालपुर, परसिया आदि में भी मंदिरों में पूजा की गई।
मंदिरों के बाहर सजी रहीं दुकानें
बदायूं। नगला, बिरुआबाड़ी, हरप्रसाद मंदिर के अलावा प्रमुख मंदिरों के बाहर चुनरी, फूल, प्रसाद आदि की दुकानें सज गई हैं। नवरात्र के नौ दिन तक ये दुकानें सजीं रहेंगी। शनिवार को भी यहां से श्रद्धालुओं ने चुनरी और पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की।
हाईवे पर कई बार बनी जाम जैसी स्थिति
नगला मंदिर बरेली-मथुरा और मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर है, इसलिए हर समय हाईवे पर काफी संख्या में वाहन गुजरते रहते हैं। नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पास तड़के से सुबह तक कई बार जाम जैसी स्थिति बनी, लेकिन पुलिस वाहनों को पास कराती रही।