{"_id":"5c7ebfb8bdec2213ea537831","slug":"141551810488-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की बैठक में 63 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड की बैठक में 63 करोड़ से अधिक के प्रस्ताव पास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक मंगलवार शाम को आयोजित की गई, जिसमें 62 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये के प्रस्ताव पास हुए। नार्मल स्कूल के पास में खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग स्थल का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी पास किया गया।
पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए अनुमानित आय 63 करोड़ 17 लाख 98 हजार 140 रुपये और अनुमानित व्यय 62 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये का प्रस्ताव पास किया। इसके अतिरिक्त नार्मल स्कूल स्थित अवर जलाशय के निकट खाली पड़ी जगह पर पालिका की आय के स्त्रोतों में वृद्धि को ध्यान में रखते पार्किंग स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इससे बाजार में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। इसको लेकर सर्वसम्माति से प्रस्ताव पारित हुआ। पालिका में निर्माण/ विकास कार्यों को लेकर ठेकेदारों के पंजीकरण/ नवीनीकरण की फीस वृद्धि का प्रस्ताव भी बोर्ड द्वारा पारित किया गया। इस मौके पर पारसनाथ, रामवती, कुसुमलता, मीना शर्मा, सुमन, गुलशन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। ब्यूरो