{"_id":"5c33777abdec2256be1eedac","slug":"141546876794-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन रोकने पहुंचे किसान, स्टेशन परिसर में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन रोकने पहुंचे किसान, स्टेशन परिसर में रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन रोकने पहुंचे किसान, स्टेशन परिसर में रोका
बदायूं। भाकियू अराजनीतिक असली के पदाधिकारी सोमवार को रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्रदर्शन किया। दरअसल, पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत पदाधिकारी ट्रेन रोकने के लिए पहुंचे थे, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना और समाधान की बात कही। पदाधिकारियों का कहना था कि यदु शुगर मिल से गन्ना किसानों को पेमेंट नहीं मिल रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह राठौर ने कहा हर स्तर से किसानों को परेशान किया जा रहा है। किसानों को पिछले साल का गन्ने का पेमेंट नहीं दिया रहा है। किसान आर्थिक बोझ तले दबा जा रहा है। उसकी कोई अधिकारी सुनने के लिए तैयार नहीं है, उत्पीड़न अब बर्दाश्त नहीं होगा। इसको लेकर तय समय पर भाकियू अन्य वक्ताओं ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेेंगे, चाहें कुछ भी हो जाए। अब गन्ना किसान अधिकारियों के साथ आरपार की लड़ाई को तैयार है। इसी बीच ट्रेन आने से पहले प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाकियू पदाधिकारियों से वार्ता की, जिसके बाद जल्द भुगतान दिलाए जाने के आश्वासन पर सभी लौट गए। इस बीच पदाधिकारियों ने अपना मांग पत्र एडीएम वित्त एवं राजस्व महेंद्र सिंह को सौंपा। इस मौके पर आर्येंद्र पटेल, सूरज पाल सिंह, रवेंद्र सिंह, बदन सिंह यादव, सत्यपाल सिंह, वीरेश यादव, सरवेंद्र सिंह, हरचरन सिंह आदि मौजूद रहे।