{"_id":"5c2378dbbdec2256d06c6a31","slug":"141545828571-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय का करें प्रयोग, वरना होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय का करें प्रयोग, वरना होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘शौचालय का करें प्रयोग, वरना होगी कार्रवाई’
बदायूं। केंद्र सरकार की ओर से गरीब लाभार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि देकर शौचालय का निर्माण कराया गया लेकिन उसके बाद में भी लोग उसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के ओडीएफ अभियान को भी पतीला लग रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए अधिकारियों ने लोगों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इन्हें पहले चेतावनी दी जाएगी । अगर सुधार नहीं हुआ तो कार्रवाई भी की जाएगी।
जिला प्रशासन की ओर जिले को भले ही ओडीएफ (खुले में शौचमुक्त) घोषित कर दिया गया है, लेकिन अब भी हकीकत यही है कि कई लोग शौचालय का उपयोग नहीं करते और खुले में शौच को जा रहे हैं। जबकि शौचालय का उपयोग वे सामान को रखने के लिए कर रहे है। विभागीय अधिकारियों को इसके बारे में जानकारी होने पर बीच-बीच में ऐसे लोगों को हिदायत दी गई थी लेकिन उन लोगों में कोई सुधार नहीं आया। ऐसे में विभाग की ओर से फिर सर्वे कराकर लाभार्थियों को चिह्नित किया जा रहा है। ताकि उन लोगों को चेताया जाए अगर नहीं माने तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-----------
गलत रिपोर्ट देने पर होगी कार्रवाई
सर्वें करने के लिए जिन लोगों की टीम बनाई जाएगी। यदि उनमें से किसी ने गलत रिपोर्ट दी उस पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन--
इस अभियान में सभी को सहयोग करना चाहिए। ताकि पर्यावरण साफ-सुधरा हो सके। जिन लोगों के घरों में शौचालय बने हैं और वे लोग खुले में शौच को जा रहे हैं उन लोगों को चिह्नित किया जाएगा। उनको पहले चेतावनी दी जाएगी। नहीं मानते हैं, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-शाशिकांत, जिला पंचायती राज अधिकारी