फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यूपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट पर उझानी पैंथर्स का कब्जा

यूपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट पर उझानी पैंथर्स का कब्जा

Sun, 09 Dec 2018 06:11 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 06:11 PM IST
विज्ञापन
यूपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट पर उझानी पैंथर्स का कब्जा
फोटो- 09 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
विज्ञापन


यूपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट पर उझानी पैंथर्स का कब्जा
लगान इंडिया को छह विकेट से हराकर विजेता ने पाया एक लाख का पुरस्कार
आशु तोमर मैन ऑफ द सीरीज, अभिषेक बने मैन ऑफ द मैच
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित उझानी प्रीमियर लीग (यूपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को उझानी पैंथर्स की जीत के साथ समापन हो गया। उझानी पैंथर्स ने लगान इंडिया को छह विकेट से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। उसे एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला। विजेता टीम के अभिषेक मैन ऑफ मैच बने। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार आशु तोमर ने पाया।
टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले की शरुआत पूर्वाह्न में हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लगान इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 134 रन बनाए। शुरुआत के प्रदर्शन को देखते हुए टीम से एक बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन गेंदबाजों में अभिषेक दो विकेट झटक कर लगान इंडिया के रनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। टीम को हालांकि हर्ष त्यागी के 47 और अमर शर्मा से 28 रनों का सहयोग जरूर मिला। जवाब में उझानी पैंथर्स के बल्लेबाजों में अभिषेक के 43 और नयन की ओर से 29 रनों की बदौलत टीम ने छह विकेट शेष रहते 19वें ओवर में जीत हासिल कर ली। उझानी पैंथर्स की जीत के साथ ही विजेता टीम के खिलाड़ी अपने समर्थकों के साथ उछल पड़े। उन्होंने मैदान पर जश्न भी मनाया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी ने विजेता टीम के फ्रेंचाइजी ओमवीर सिंह समेत उनके खिलाड़ियों को शील्ड भेंट की। विजेता को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला। अनुज समेत अतिथियों में शामिल भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार और संजीव गुप्ता ने शंकर गुप्ता की उप विजेता टीम को 80 हजार का नकद इनाम दिया। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज आशु तोमर और मैन ऑफ द मैच बने अभिषेक को भी पुरस्कृत किया गया। आयोजकों में सुशील सक्सेना, योगेश प्रताप सिंह, अमित प्रताप सिंह के अलावा अंकुर वार्ष्णेय, राजीव गोयल, पवन वार्ष्णेय, विवेक शर्मा, विजय सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed