फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पीड़ित शिक्षिका को जान से मारने की धमकी

पीड़ित शिक्षिका को जान से मारने की धमकी

Fri, 05 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित शिक्षिका को जान से मारने की धमकी
दातागंज (बदायूं)। प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका से हुई छेड़छाड़ का मामला लगातार गर्माता जा रहा है। इससे क्षेत्रीय अध्यापकों में रोष व्याप्त है। शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह और कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह ने कहा है कि अगर छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो शनिवार से ब्लाक क्षेत्र के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही उन्होंने आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर उस गांव के दो प्राथमिक विद्यालय और एक उच्च प्राथमिक विद्यालय बंद चल रहे हैं। घटना के विरोध में कोई शिक्षक स्कूल में पढ़ाने नहीं जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार सुबह बीएसए रामपाल सिंह राजपूत दातागंज क्षेत्र के एबीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रीय शिक्षकों के साथ उस गांव के स्कूलों के अध्यापकों के साथ मीटिंग की। इस दौरान पीड़ित शिक्षिका और उसके पिता भी कार्यालय में मौजूद थे। शिक्षिका और उसके पिता ने रोते हुए बताया कि इस क्षेत्र में उनकी जान को खतरा है। गांव के प्रभावी लोग धमका रहे हैं। फैसला न करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली है। अगर वह आस-पास किसी विद्यालय में पढ़ाएंगी तो उनके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। इस पर बीएसए ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उन्हें दूसरे ब्लाक क्षेत्र के विद्यालय में संबद्ध कर दिया जाएगा। बाकी रही कार्रवाई की बात तो विभाग उनके साथ है। उनके साथ कोई अन्याय नहीं होगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए वह स्वयं पुलिस अधिकारियों से बात करेंगे और उन्हें सुरक्षा दिलाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अब उन महिला अध्यापकों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जो ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ाने जा रहीं हैं।
विज्ञापन

फिलहाल इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इसके लिए पुलिस ने दबिश दी है। साथ ही भरोसा जताया है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


506 बच्चों का भविष्य खतरे में
जिस विद्यालय में शिक्षिका से छेड़छाड़ की घटना हुई, उसमें 218 बच्चे पढ़ते हैं। वहीं के दूसरे प्राथमिक स्कूल में 153 बच्चे हैं और जूनियर स्कूल में 135 बच्चे पढ़ते हैं। इस गांव के स्कूलों में शिक्षिका इकलौती महिला अध्यापिका है। बाकी इन विद्यालयों में पुरुष अध्यापक हैं। सभी छेड़छाड़ की घटना के बाद से डरे हुए हैं। कोई भी गांव में जाना नहीं चाहता। इससे तीनों विद्यालयों के 506 बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। अगर यह घटना न होती तो बच्चे आराम से शिक्षण कार्य कर रहे होते।

पहले भी हो चुकी हैं छेड़छाड़ की घटनाएं
जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक सुरेंद्र कुमार की माने तो पहले भी लोग इस तरह की हरकत कर चुके हैं। छात्राओं को देखकर फब्तियां कसते थे। गलत तरह के मैसेज लिखकर फेंकते थे। मनचलों से तंग आकर शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों से शिकायत की थी परंतु आज तक उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।

यह मामला काफी संगीन है। शिक्षिकाओं के साथ ऐसी घटनाएं हुईं तो वह विद्यालयों में कैसे पढ़ाएंगी। पुलिस को उनकी सुरक्षा के लिहाज से सख्त कार्रवाई करनी होगी। इस मामले में अभी पुलिस ने कुछ धाराएं नहीं लगाईं हैं। शिक्षिका और उसके पिता ने बताया है कि उन्हें धमकी मिल रही है। ऐसे में उनकी और अन्य शिक्षिकाओं की सुरक्षा का भी सवाल है।
-रामपाल सिंह राजपूत, बीएसए

इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। आरोपियों को किसी भी प्रकार से छूट नहीं मिलेगी। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। आरोपियों की तलाश में कई बार दबिश दे चुके हैं। उम्मीद है कि दो-एक दिन में उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-अमृतलाल, इंस्पेक्टर दातागंज

शिक्षिका से हुई छेड़छाड़ के मामले को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने पुलिस से सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
-दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज

दातागंज में शिक्षिका से छेड़छाड़ हुई है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाकी मामले की जांच शुरू करा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। किसी भी हालत में आरोपियों को नहीं छोड़ा जाएगा।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी

ग्राम प्रधान ने शिक्षिका के आरोप खारिज किए
ग्राम प्रधान रामआसरे आरोपियों के पक्ष में बयान देते दिखे। उन्होंने घटना के संबंध में बताया कि उस दिन शिक्षिका काफी देर से मोबाइल पर बात कर रही थी। इस पर लड़कों ने पूछ लिया था कि मैडम फोन पर बात करोगी तो बच्चों को क्या पढ़ाओगी। इसके अलावा प्रधान ने कुछ नहीं कहा और न ही शिक्षिका से हुई छेड़छाड़ की बात कबूली।


डीएम से मिले शिक्षक संघ के पदाधिकारी
शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष संजय सिंह और कोषाध्यक्ष श्रीकृष्ण सिंह शुक्रवार को संघ के पदाधिकारियों के साथ डीएम दिनेश कुमार सिंह से मिले। उन्होंने शिक्षिका से छेड़छाड़ के संबंध में ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि डीएम ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। अगर कल तक यानि शनिवार तक कार्रवाई नहीं होती है तो सोमवार से ब्लाक क्षेत्र के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed