फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शिवालय से पहले हाईवे पर गूंजे भोले के जयकारे

शिवालय से पहले हाईवे पर गूंजे भोले के जयकारे

Fri, 24 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
शिवालय से पहले हाईवे पर गूंजे भोले के जयकारे
फोटो - 22
विज्ञापन


शिवतेरस पर भक्तों ने किया भोले का जलाभिषेक, मांगी मनौतियां
- शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से चला रुद्राभिषेक का दौर
- भक्तों ने बेलपत्र, शहद आदि से किया भोले की पूजा-अर्चना अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सावन माह में शुक्रवार को शिवतेरस के मौके पर भोर से ही मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान भोले का जलाभिषेक कर मनौतियां मानी। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह से ही भक्तों को तांता लगना शुरू हो गया था। दूध, फल शहद, बेलपत्र आदि से विधि विधान पूर्वक भक्तों ने भगवान भोले की पूजा अर्चना की। शहर के गौरी शंकर, बिरुआबाड़ी और शिवदुर्गा देवी मंदिर के कपाट भोर से ही भक्तों के लिए खोल दिए गए थे। शिवतेरस से पूर्व गुरुवार को ही मंदिर प्रबंधन की ओर से व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली गईं थीं। शुक्रवार सुबह से मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। कछला गंगा घाट पर जल भरने जा रही कांवड़ियों की टोलियों ने भी शहर के शिवालयों पर भगवान भोले की पूजा अर्चना कर घाट की ओर कूच किया। नगला मंदिरा के पुजारी पं. मोनू शर्मा ने बताया कि सावन माह की शिवतेरस पर भगवान भोले का रुद्राभिषेक करने से मन मांगा फल मिलता है। इसलिए शिवतेरस के मौके पर मंदिरों में सुबह से शिवभक्तों ने विधि विधान पूर्वक भोले का रुद्राभिषेक कराया। सुबह से शरू हुआ रुद्राभिषेक का सिलसिला शाम तक चलता रहा। ------------
दूध, घी, शहद और भांग घतूूरा चढ़ाकर लिया आशीर्वाद
सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, मंदिरों के बाहर सजीं बेलपत्र, भांग-धतूरा की दुकानों से भक्तों ने पूजा सामग्री खरीदकर भगवान भोले की पूजा अर्चना की। वहीं घर से लेकर आए शुद्ध घी व शहद से भोले का अभिषेक किया।
विज्ञापन



फोटो- 24 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
शिवालय से पहले हाईवे पर गूंजे भोले के जयकारे
शुक्रवार सुबह तक चली कांवड़ यात्रा में उमड़े कांवड़िये
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। शिवतेरस पर शिवालयों में जलाभिषेक से पहले कछला घाट से लेकर हाईवे पर बरेली तक भोले के जयकारे गूंजते रहे। गुरुवार रात में भी शिवभक्तों की टोलियां निकलीं। इससे पहले कांवड़ियों ने कछला गंगाघाट पर आस्था की डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला गुरुवार रात में भी चला। टोलियां बनाकर पहुंचे कांवड़ियों ने गंगा स्नान कर कांवड़ पूजन किया। इसके बाद भोले के जयकारे लगाते हुए सैकड़ों की संख्या में हाईवे पर होकर शिवालयों की ओर चले कांवड़ियों ने रास्ते में कलाकारों के साथ भोले की भक्ति में सराबोर होकर थिरकने में कसर नहीं छोड़ी। ज्यादातर शिवभक्त आसपास इलाके के ही नजर आए। भगवा रंग में रंगे कांवड़ियों ने गुलाल भी उड़ाया। टोलियां शुक्रवार दोपहर बाद भी निकलीं। हालांकि अपराह्न में कांवड़ियों की संख्या में तेजी से गिरावट आई लेकिन जानकारों की मानें तो रविवार को पूर्णिमा पर भी कुछ लोग कांवड़ भरकर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। रविवार को रक्षाबंधन भी है।

इंसेट
बाइक फिसलने से दातागंज का कांवड़िया घायल
उझानी। गुरुवार रात में दातागंज के बाइक सवार कांवड़ियों की टोली कछला गंगाघाट से शिवालय की ओर चली। टोली में शामिल मैकूलाल (25) पुत्र नन्हे देर रात बाइक फिसलने से घायल हो गया। उसे साथी कांवड़ियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

0000
फोटो--39

कांवड़ियों का डीजे देख चेयरमैन ने दिया पुरस्कार
उसावां। कांवड़ियों के साथ आए बहजोई के शर्मा डीजे साउंड सिस्टम की आवाज और खूबसूरती पर चेयरमैन धीरेंद्रपाल गुप्ता धीरू सहित कई लोगों ने पुरस्कार दिया। चेयरमैन के साथ कस्बे के कई लोगों ने शर्मा साउंड सिस्टम के संचालक को पुरस्कार दिया। इस कांवड़ यात्रा को देखने सैकड़ों, स्त्री, पुरुष व बच्चे सड़क के दोनों ओर मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed