फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला गंगाघाट जल लेने पहुंच रहे कांवड़िए

कछला गंगाघाट जल लेने पहुंच रहे कांवड़िए

Wed, 08 Aug 2018 02:37 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:37 AM IST
विज्ञापन
कछला गंगाघाट जल लेने पहुंच रहे कांवड़िए
उझानी (बदायूं)। सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़िए कछला गंगाघाट जल लेने पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को टोलियां बनाकर सैकड़ों की संख्या में कांवड़िए कछला गंगाघाट पहुंचे। उन्होंने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ गंगा में डुबकी लगाई। बरेली-मथुरा हाईवे पर भी कांवड़ियों की टोलियों की वजह से पूरे दिन वातावरण गुलजार रहा।
विज्ञापन

गंगाघाट से जल भर कर चलने का सिलसिला मंगलवार को पूरे दिन चला। सुबह से निकलीं टोलियों ने गंगाघाट से लेकर कछला और उझानी के बाजार में जमकर धमाल मचाया। कछला चौराहे पर बरेली के कांवड़ियों की टोली में शामिल कलाकारों ने मनमोहक प्रदर्शन कर लोगों को रुक जाने के लिए मजबूर कर दिया। पीलीभीत के कांवड़ियों की टोली के वाहन पर लगे डीजे की धूम रही। हरियाणवी अंदाज में भोले के भजनों पर कलाकारों ने समा बांध दिया। यहां बाजार में भी कलाकारों के साथ थिरकते निकले कांवड़ियों को शिवभक्तों ने जलपान कराया। बाजार में दो-तीन स्थानों पर फल भी बांटे गए। इससे पहले गंगाघाट पर स्नान के दौरान काफी रौनक रही। कांवड़ियों ने कांवड़ पूजन किया। घाट पर ही मंदिर में मत्था टेकने के बाद आगे बढ़ने से पहले कई कांवड़ियों ने संत-महात्माओं से आशीर्वाद पाया।
विज्ञापन


कांवड़ियों के जत्थे में घुसे ई-रिक्शा पोलर की पिटाई
उझानी। सरौरा इलाके से गुजर रही कांवड़ यात्रा के दौरान एक जत्थे के बीच में ई-रिक्शा घुस आने पर कांवड़ियों का गुस्सा फूट पड़ा। कांवड़ियों में से कुछ युवकों ने पहले तो ई-रिक्शा पोलर को समझाने का प्रयास किया। पोलर ने तेवर दिखाने शुरू किए तो कांवड़ियों ने उसे धुन दिया। हंगामा होता देख पोलर मौके पर ही ई-रिक्शा छोड़ कर भाग गया। बाद में कांवड़ियों की टोली के निकल जाने पर वह ई-रिक्शा लेने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक फिसलने से महिला समेत चार कांवड़िए घायल
उझानी। कांवड़ यात्रा के दौरान वितरोई मोड़ के पास अपने ही वाहन से गिरकर गद्दी टोला मोहल्ले के वीरसहाय का 11 वर्षीय पुत्र निशांत घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी है। घरवालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर उसका उपचार कराया। करुआ पुल के पास बाइक फिसलने से कादरचौक के गांव सुर्खा निवासी बच्चन सिंह (25) भी घायल हो गया। इसके अलावा बरेली में अलीगंज निवासी महेश (42) बाइक समेत फिसल गया। बाइक पर बैठी उसकी चाची कटोरी देवी भी लहूलुहान हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद साथी कांवड़िया उन्हें अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed