फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बदायूं-दहगंवा होकर दिल्ली को चलेंगी दो नई बसें

बदायूं-दहगंवा होकर दिल्ली को चलेंगी दो नई बसें

Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बदायूं-दहगंवा होकर दिल्ली को चलेंगी दो नई बसें
बदायूं-दहगवां होकर दिल्ली
विज्ञापन

के लिए चलेंगी दो नई बसें
शहर विधायक की मांग पर आरएम ने जारी किए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। जिला मुख्यालय से दहगवां होकर दिल्ली के लिए दो रोडवेज बसें जल्द दौड़ने लगेंगी। साथ ही दो बसें बदायूं से दहगवां होते हुए चंदौसी के लिए चलेंगी। शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता की मांग पर राज्य सड़क परिवहन निगम बरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक राजीव चौहान ने सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बदायूं डिपो को नई बस सेवा को जल्द सुचारू कराने के आदेश दिए हैं। इन बसों का संचालन शुरू होने से दहगवां क्षेत्र की जनता को बेहद लाभ मिलेगा।
विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पिछले दिनों इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि बदायूं-सहसवान-दिल्ली मार्ग पर सहसवान से आगे दस किमी की दूरी पर उस्मानपलुर और उस्मानपुर से सात किमी की दूरी पर बागवाला है। मुख्य मार्ग बागवाला से दो किमी की दूरी पर दहगवां है जो कि लिंक मार्ग मुख्य मार्ग से जोड़ती है। इस मार्ग पर दो बसों का संचालन अप-डाउन किया जाए। साथ ही बदायूं से दहगवां और वहां से चंदौसी मार्ग पर भी दो बसों का संचालन अप-डाउन कराया जाए। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बदायूं डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को इन बसों का संचालन शुरू कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एआरएम राजेश कुमार ने बताया कि जल्द ही इन बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। उसकी तैयारियां चल रहीं हैं। इधर, माना जा रहा है कि इन बसों के संचालन से दहगवां क्षेत्र की जनता को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed