फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज की क्लॉस में डिप्टी डायरेक्टर फेल!

केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज की क्लॉस में डिप्टी डायरेक्टर फेल!

Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज की क्लॉस में डिप्टी डायरेक्टर फेल!
फोटो- 22 बीडीएनयूजेएचपीएच-07
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज की क्लॉस में डिप्टी डायरेक्टर फेल!
केवीके में समीक्षा और संवाद के दौरान केंद्रीय मंत्री ने दागे कई सवाल
आत्मा योजना और सब्सिडी पर कृषि अफसरों के उत्तर से हुईं नाराज
अफसरों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)। कृषि योजनाओं की समीक्षा और किसानों से संवाद के लिए शुक्रवार को उझानी पहुंचीं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कृष्णाराज ने अफसरों की खासी क्लॉस ली। उन्होंने प्रगतिशील किसानों से एक-एक करके बात की। किसानों से पूछा कि उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी है या नहीं। किसानों को ज्यादा तो मालूम नहीं था, लेकिन कृषि अफसरों की बारी आई तो दो-तीन मामलों में वह जवाब से वह संतुष्ट नहीं दिखीं। किसानों को सही जानकारी मुहैया कराने और कार्यशैली में सुधार की हिदायत के बीच आत्मा योजना से जुड़े सवाल का उत्तर देने में डिप्टी डायरेक्टर (एग्रीकल्चर) एक तरह से फेल हो गए।
कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में शुक्रवार को करीब एक बजे किसानों से सीधे संवाद के दौरान केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने हकीकत परखने के साथ समीक्षा करती गईं। प्रगतिशील किसानों से बीज समेत कृषि उपकरणों पर सब्सिडी और आत्मा योजना से लाभ के मुद्दे पर ज्यादा बात की। हालांकि उन्होंने वर्ष-2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने संकल्प को पूरा कराने के लिए अफसरों और किसानों से सहयोग की उम्मीद की, लेकिन आत्मा योजना के तहत संचालित कार्यक्रम और गोष्ठियों को लेकर उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर (एग्रीकल्चर) रामवीर कटारा से सवाल किए तो वह कुछेक जानकारियों को सही ढंग से स्पष्ट नहीं कर पाए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार से भी कई सवाल पूछे गए। सवाल वही थे जो किसानों की ओर से उठाए गए। केंद्रीय मंत्री ने कृषि अफसरों को कार्यशैली में सुधार लाने की हिदायत के साथ यह भी कहा कि पशुपालन, उद्यान समेत किसानों के हित वाली योजनाओं पर प्रभावी तरीके से काम हो। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के दो साल के कार्यों की भी समीक्षा की। किसानों का शत प्रतिशत पंजीकरण भी हो। केंद्रीय मंत्री की क्लॉस में मौजूद सीडीओ संदीप कुमार, विधायक महेशचंद्र गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, केवीके के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह और एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य ने किसानों से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की। भाजपा नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार स्थानीय नेता भी संवाद के दौरान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इंसेट
‘राजनीति मत करो, हकीकत बताओ’
उझानी। केंद्रीय मंत्री कृष्णा राज कृषि संबंधी एक योजना पर एक बड़े अफसर से सवाल करने लगीं तो अफसर ने विधायक के परिजन से अपनी नजदीकी होने का जिक्र कर दिया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने तपाक से कहा राजनीति मत करिये योजना से जुड़े लाभार्थियों के बारे में हकीकत बताएं। इसके बाद अपने हुक्मरान के बचाव में दूसरे अफसर ने माइक संभाल लिया। उन्होंने सवाल का जवाब देना शुरू किया तो माहौल बदल गया।
----
कश्मीर में सुधरने लगे हालात: कृष्णा राज
किसानों की आय में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी
फोटो-13-
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। भाजपा सरकार कश्मीर में युवाओं को रोजगार व कामों में पारदर्शिता लाने का काम कर रही थी। लेकिन वहां पर हमारे सैनिकों पर लगातार हमले हो रहे थे। इसके चलते समर्थन वापस ले लिया। जैसे ही राज्यपाल के हाथ में कश्मीरी की बागडोर आई। वैसे ही वहां के हालात सुधरने लगे। यह बात केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा राज पीडब्लूडी में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि वह किसानों की आय दोगुना कर सकें। इसके लिए उन्होंने तमाम स्कीम को संचालित किया। जिसके तहत किसान खेती करके कम लागत में ज्यादा उपज प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनकी आय में बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं किसानों के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना चलाई जा रही है। जो किसानों की फसल को दैवीय आपदा से हानि होने पर बीमा कंपनी द्वारा भुगतान किया जाता है। जिससे किसानों को फसल बोने से मंडी तक ले जोाने में होने वाले नुकसान से बचती है। पहले किसानों को खाद्य के लिए लाइन लगानी पड़ती थी साथ ही उन्हें मूल्य से अधिक रुपये भी देने पड़ते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed