फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कछला गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

कछला गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
फोटो- 22 बीडीएनयूजेएचपीएच-02,03,04,05,06
विज्ञापन

हर-हर गंगे के जयकारे से गूंजा कछला गंगाघाट
कछला गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
ज्येष्ठ दशहरा पर दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी
यूपी, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों के लोग शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
जेठ दशहरा पर शुक्रवार को कछला गंगाघाट आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गंगा तट पर दिन भर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। यहां पहुंचे यूपी के विभिन्न जिलों, राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड विभन्न प्रांतों के श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा कर दान पुण्य किया। गंगा घाट पर स्नान व पूजा-अर्चना का दौर दिनभर चलता रहा।
कछला गंगाघाट पर स्नान की शुरूआत यूं तो ब्रह्म मुहुर्त में शुरू हो गई, लेकिन सर्वाधिक भीड़ सुबह होने पर नजर आई। निजी वाहनों के अलावा बसों और ट्रेन से गंगाघाट पर पहुंचे श्रद्घालुओं ने गंगा स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद दुग्धाभिषेक भी किया गया। घाट पर सर्वाधिक संख्या कासगंज के छोर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की रही। राजस्थान के श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद अपनी रीति और रिवाज से पूजा-अर्चना की। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। घाट पर ही कन्याओं को भोज कराया गया। आश्रमों में धार्मिक कार्यक्रम चले। साधु और संतों को दक्षिणा भेंट की गई। धार्मिक कार्यक्रम के तहत कई परिवार के सदस्यों ने घाट पर ही भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया। गंगा स्नान का दौरान अपराह्न तक चला। राजस्व कर्मियों और नगर पंचायत प्रशासन के एक अनुमान के अनुसार जेठ दशहरा पर दो लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं में महिलाओं और बच्चों की संख्या भी कम नहीं रही। बच्चों ने घाट पर लगे मेला में मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। महिलाओं ने मीना बार में श्रंगार के सामान की खरीददारी की।
विज्ञापन

-------------
इंसेट
यातायात व्यवस्था फेल, जाम में छूटा पसीना
उझानी। गंगाघाट पर जुटी भीड़ के आगे यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वाहनों की भीड़ जुटना शुरू हुई तो बरेली-मथुरा हाईवे जाम हो गया। जाम की शुरूआत राधेलाल कॉलेज के पास से हुई। इसके बाद वाहन की दोनों ओर करीब एक किलोमीटर तक लंबी लाइनें लगी रहीं। कासगंज पुलिस ने नगरिया चौकी के पास और उझानी कोतवाली पुलिस ने वितरोई मोड़ के पास भारी वाहनों को रोक दिया। दोपहर बाद स्थिति कुछ सामान्य हुई तब कहीं जाकर वाहन सवार लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
इंसेट
अपनों से बिछड़े बच्चों को राजस्व कर्मियों ने मिलवाया
फोटो- 22 बीडीएनयूजेएचपीएच-04
उझानी। कछला में गंगाघाट पर श्रद्धालुओं की खासी भीड़ की वजह से करीब 15 बच्चे अपनों से बिछड़ गए। इनमें फिरोजाबाद के रामखिलाड़ी का 10 वर्षीय बेटा शोभित, फिरोजाबाद के रामगढ़ निवासी अजीत का बेटा बाबू और बेटी छवि, राजस्थान में भरतपुर के धर्मेंद्र की आठ वर्षीय बेटी मनीषा, छोक ततारपुर गांव निवासी श्यामवीर की बेटी पूजा, फिरोजाबाद में कुशवाहानगर निवासी खूबचंद्र का बेटा कमलेश भी शामिल हैं। राजस्व कर्मियों और नगर पंचायत कर्मियों ने इन बच्चों को काफी देर तक अपने कैंप कार्यालय पर ही रखा। लाउडस्पीकर से जानकारी मिलते ही बच्चों के घरवाले आते गए और उन्हें लेकर चले गए।
-----------
गोताखोरों ने किशोर समेत 12 श्रद्घालुओं को डूबने से बचाया
फोटो- 22 बीडीएनयूजेएचपीएच-05
उझानी। कछला गंगाघाट पर दशहरा पर गोताखोर मुस्तैद नजर आए। स्नान के दौरान दो किशोर समेत 12 श्रद्धालु गहरे में चले गए। उन्हें डूबता देख श्रद्धालुओं ने शोर मचाया तो गोताखोरों ने गंगा में कूद कर जान बचा ली। इनमें एक बच्ची तो करीब 10 मिनट बाद गोताखोरों के हत्थे आई।
गंगा के जलस्तर में वृद्घि के बाद से एक दिन पहले नगर पंचायत और राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उत्तरी और दक्षिणी छोर के घाटों पर बैरीकेडिंग कराके उनके ऊपर लाल कपड़े बांध दिए थे। इसके बाद भी कई श्रद्धालु नहाते समय बैरीकेडिंग लांघ गए। इनमें हाथरस के हेम सिंह, श्रवण और उसका भाई नन्हू को सुबह में ही गोताखोरों ने बचा लिया। हाथरस के तीन युवकों के डूबने को लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल भी रहा। गोताखोरों ने राजस्थान के भरतपुर निवासी श्रद्धालुओं की टोली में शामिल अजीत, राहुल और विपिन को भी बचा लिया। लेखपाल ओमबाबू नागेंद्र ने बताया कि बिसौली निवासी प्रेमपाल और सिविल लाइंस एटा निवासी आनंद को गोतखोरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोताखेरों को सबसे ज्यादा मशक्कत कासगंज जिले के अमांपुर के गांव नगलाखादी से परिवार के साथ गंगा स्नान पहुंचे पेशकार सिंह की चार वर्षीय बेटी चंचल को खोजने में हुई। वह पिता के साथ नहाते सम ही गुम हो गई। करीब 10 मिनट के बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला तो परिजनों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा चार और स्नानार्थियों को डूबने से बचाया गया।

00
गहरे में जाने से टोकने पर नाविक से भिड़े युवक
फोटो- 22 बीडीएनयूजेएचपीएच-06
उझानी। गंगा स्नान के दौरान कासगंज निवासी युवकों की टोली में शामिल तीन युवक बैरीकेडिंग पार कर गहराई की ओर बढ़ गए। नाविक प्रेमपाल और हरीओम ने उन्हें आगे बढ़ने पर टोका तो युवक दोनों नाविकों से भिड़ गए। नाविक हरीओम को गंगा में खींचने की कोशिश भी की गई। हाथापाई की नौबत आई तो पुलिस कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस कर्मियों ने स्नानार्थी युवकों को समझाकर शांत किया। इसे लेकर घाट पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed