फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पालिकाध्यक्ष ने दिखाए तेवर, कहा शहर होगा नीट एंड क्लीन

पालिकाध्यक्ष ने दिखाए तेवर, कहा शहर होगा नीट एंड क्लीन

Tue, 19 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
पालिकाध्यक्ष ने दिखाए तेवर, कहा शहर होगा नीट एंड क्लीन
नई चेयरमैन दीपमाला। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल ने कुर्सी संभालते ही तेवर दिखाते हुए शहर को नीड एंड क्लीन बनाने की बात कही। कहा, शहर को हर हाल में साफ किया जाए। कूड़ा करकट, सड़कों पर जलभराव कहीं नजर नहीं आए। इसको लेकर पालिका प्रशासन के कर्मचारी रात के समय बाजारों में सफाई अभियान चलाएंगे। वहीं दिन में शहर के मोहल्लों में सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका पहुंचीं पालिकाध्यक्ष ने कहा कि चार जनवरी तक हर हाल में बदायूं शहर को नीट एंड क्लीन किया जाना है। सफाई के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी। इसमें एक टीम दिन में मोहल्लों सफाई कराएगी। वहीं दूसरी टीम रात में बाजारों में सफाई अभियान को चलाएगी। इससे किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कहा कि नाला सफाई के दौरान बाद में तुरंत सिल्ट को उठाया जाएगा। नगर पालिक की गाड़ियों पर तिरपाल भी लगाया जाएगा, ताकि यह सिल्ट कहीं पर गिरती हुई नहीं जाए और लोगों को सफाई दिखाई दे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब सफाई कर्मचारी यूनिफार्म में नजर आएंगे। कर्मचारियों के लिए अलग से जैकेट दी जाएगी। जिससे उनकी आसानी से पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि हर हाल में दुकानदार नौ बजे तक कूड़ेदान में कूड़ा डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
0000
‘प्राथमिकता के आधार पर करें काम’
बदायूं। पालिकाध्यक्ष ने सोमवार को अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। बाद में नगर पालिका का निरीक्षण किया। इससे पहले वह लोगों से मिलीं और उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

सोमवार को दिन में पौने एक बजे पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल नगर पालिका पहुंचीं। इसके बाद में उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। इसमें सबसे ज्यादा समस्याएं शहर में सफाई और जलभराव की थीं। उन्होंने पालिका अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर काम करने के निर्देश दिए। एक व्यक्ति ने शिकायत की कि बिरुआबाड़ी मंदिर में पिछले छह महीने से वाटर कूलर की मोटर खराब चल रही है। पता चला कि वह विधायक निधि से लगे थे। उन्होंने तुरंत सदर विधायक के लिए पत्र लिखाकर इससे ठीक कराने की बात कही। साथ ही निर्देश दिए कि पूरे शहर में वाटर कूलरों की जांच कराए, सही नहीं होने पर उन्हें सही कराया जाए। उन्होंने नगर पालिका परिसर का निरीक्षण भी किया। अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को जाना। साथ ही काम में सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed