{"_id":"5a0892c74f1c1b65548bcb78","slug":"141510511303-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटरों को मिठाई बांटने में फंसीं सैदपुर की सपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटरों को मिठाई बांटने में फंसीं सैदपुर की सपा प्रत्याशी
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)।
बिना अनुमति चुनाव प्रचार को जुलूस निकालने और मतदाताओं को मिठाई का वितरण करने के आरोप में सैदपुर नगर पंचायत से सपा की चेयरमैन पद प्रत्याशी नसरीन इशरत और उनके समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नुशरत नगर पंचायत के निवर्तमान चेयरमैन इशरत अली की पत्नी हैं।
चुनाव की वजह से जिले में निषेधाज्ञा लागू है। बिना परमीशन जुलूस या रोड शो निकालने तक पर पाबंदी है और प्रत्याशियों की गतिविधियों पर प्रशासन की ओर से लगातार निगाह रखी जा रही है कि वह किसी तरह वोटरों को प्रभावित न कर सकें। बावजूद इसके वोटरों को लुभाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। निकाय चुनावों में वोटरों को मिठाई, भोजन और शराब बांटने का दौर तेजी से चल रहा है। ऐसे ही मामला शनिवार को क़स्बा सैदपुर में सामने आया। कांस्टेबल मोनू नैन की तहरीर पर पुलिस ने निवर्तमान चेयरमैन इशरत अली की पत्नी सपा प्रत्याशी नसरीन इशरत और उनके समर्थकों के खिलाफ धारा 144 तथा चुनाव आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कांस्टेबल मोनू ने तहरीर में जिक्र किया है कि शनिवार को वह सैदपुर में एक सम्मन तालीम कराने गए थे। उसी समय सैदपुर में सपा प्रत्याशी नसरीन इशरत और उनके समर्थक बिना अनुमति जुलूस निकाल रहे थे। वे मतदाताओं को मिठाई भी बांट रहे थे। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर उसे दे दिया। एसओ ओमकार सिंह ने बताया कि कांस्टेबल की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि दो दिन पहले वोटरों को काले जानवर कटवाने का वादा करने पर इस्लामनगर के पूर्व चेयरमैन वाहिद खां और बिना अनुमति रोड शो निकालने पर बिल्सी के पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
हम पर लगे आरोप सरासर गलत हैं। हमने कोई मिठाई नहीं बांटी। सांसद हमारे घर आए थे। हमने सांसद और उनके साथ वालों को मिठाई खिलाई थी। जुलूस भी नहीं निकाला गया, बल्कि सांसद के आने पर कुछ लोग इकट्ठे हो गए थे।
विज्ञापन
-इसरत अली खां, पूर्व चेयरमेन व सपा प्रत्याशी नशरीन इशरत के पति