फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सुबह गंगा में डुबकी तो दिन में रेत पर मस्ती

सुबह गंगा में डुबकी तो दिन में रेत पर मस्ती

Thu, 02 Nov 2017 11:53 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सुबह गंगा में डुबकी तो दिन में रेत पर मस्ती
मेला ककोड़ा में बस तंबुओं का शहर। - फोटो : अमर उजाला
मेला ककोड़ा (बदायूं)। कार्तिक मास की पूर्णिमा के उपलक्ष्य में लगने वाले मेला ककोड़ा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं जो डेरा जमाए हुए हैं। यहां रुकने वाले लोगों को कोई असुविधा न हों इसके लिए मेले में कंडों, लकड़ी, सब्जी और मिट्टी के चूल्हों की दुकानें लग गई हैं। यहां श्रद्धालु सुबह गंगा में डुबकी लगाते हैं तो दिन में रेत में मस्ती करते हैं। 
विज्ञापन

 गुरुवार को दोपहर बाद लोगों ने गंगा में स्नान के बाद रेत में लोटपोट होकर मस्ती की। 
-----
ऐसी पिकनिक कहीं और नहीं 
 रेत में मस्ती कर रहीं मनीषा ने बताया कि वह मेला ककोड़ा में केवल मस्ती करने के लिए आती हैं। वह पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा हैं और बरेली में रहती है। उन्होंने बताया कि ऐसी मस्ती और कहीं करने को नहीं मिलती है। इस वजह वो यहां आती हैं। वहीं मोनिका ने बताया कि उन्हें इस मेले में सबसे ज्यादा पानी में तैरना अच्छा लगता है और रेत में मस्ती करने को मिलती है।  
विज्ञापन

---------------
नाव में बैठकर बच्चों ने की गंगा की सैर 
 मेला ककोड़ा में बच्चों ने स्टीमर और नाव में बैठ कर गंगा की सैर की। गंगा के बीचों बीच में पहुंचकर बच्चों ने नाव में बैठ कर सेल्फी भी ली। 
------------- 
सिलबट्टे और ढोलक की भी हो रही बिक्री
मेले में महिलाओं को सिलबट्टे और ढोलक खरीदना ज्यादा पसंद है। सुनीता ने बताया कि अधिकतर यह चीजें मेले से खरीदी जाती हैं। इस बार मेले में ढोलक और सिलबट्टे की काफी दुकानें लगी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
घाट से प्रसाद विक्रेताओं को पुलिस ने दौड़ाया 
मेला ककोड़ा। गंगा घाट पर प्रसाद बेचने के लिए दुकान लगाए लोगों को पुलिस ने दौड़ा दिया। पुलिस का कहना है सुरक्षा व्यवस्था को लेकर घाट पर किसी तरह की कोई वारदात न हो इसलिए यहां नजर रखी जा रही है।  गुरुवार को सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने घाट से प्रसाद विक्रेताओं को दौड़ दिया। इससे नाराज होकर प्रसाद विक्रेताओं ने दुकानें बंद कर दीं। प्रसाद विक्रेताओं का आरोप है कि पुलिस की जिससे सांठगांठ है उसका ठेला लगने दे रहे हैं। उनका कहना है कि प्रसाद केवल घाट पर बिकता है मेले में नहीं। ऐसे में उनका धंधा बिल्कुल चौपट है। प्रसाद विक्रेता विजय पाल साहू ने बताया कि उनका पांच हजार का प्रसाद बिल्कुल नहीं बिक पाया है। पुलिस ने पहली बार हम लोगों को यहां से हटाया है। टीकाराम ने कहा कि श्रद्धालु घाट पर ही प्रसाद चढ़ाने के लिए लेते हैं, घाट से अलग प्रसाद लेने कौन जाएगा। अनिल का कहना है कि  पुलिस ने कुछ लोगों को हटाया है और कुछ को नहीं। अगर हटाना है तो सभी को हटाया जाए। मेला कोतवाल अश्वनी कुमार का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रसाद विक्रेताओं को मेले के अंदर दुकानें लगाने को कहा गया है। ताकि गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था सही से हो सके। 
-------------------------
मनचलों के लिए बनी अस्थायी हवालात 
मेला कोतवाली में मनचलों के लिए अस्थायी हवालात बनाई गई है। मेला कोतवाल अश्वनी कुमार का कहना है कि मेले में पकड़े गए चोर, उच्चके और मनचलों को पकड़ कर यहीं हवालात में बंद किया जाएगा। जगह-जगह चौकियां बनाई गई हैं। 
-----------------
शुक्रवार से होगा रूट डायवर्जन
आवागमन को लेकर पटियाली की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को सहावर और सोरों होते हुए निकाला जाएगा ताकि मेले में आने वाले लोगों को जाम का सामना न करना पड़े। अपर मुख्य अधिकारी अशोक कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार से नौशेरा और कादरगंज से कादरचौक से गुजरने वाले वाहनों का रूट बदल कर नौशेरा कासगंज और कादरगंज से सहावर होते हुए सोरों की ओर निकाला जाएगा।
 -----
आईएमए ने मेले में लगाया मुफ्त स्वास्थ्य कैंप
मेला ककोड़ा (बदायूं)। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मेला ककोड़ा में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाया है। जो मुख्य स्नान के दिन तक चलेगा। डॉक्टरों की टीम ने तमाम मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं दीं। 

रूहेलखंड के प्रसिद्ध मिनी अर्धकुंभ मेले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। पहली बार इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने मेले में अपनी ओर से नि:शुल्क कैंप लगाने की बात सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा के सामने रखी। सीएमओ ने कहा कि यह अच्छा काम है। एसोसिएशन के सचिव बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि मेले में पहले दिन ही भारी संख्या में सामान्य बीमारी बुखार, दस्त, खांसी आदि के मरीज कैंप में आए। उन्होंने बताया कि कैंप मुख्य स्नान तक जारी रहेगा। कैंप में डॉ. शलभ, डॉ. शरद कुमार गुप्ता, डॉ. चक्रेश गुप्ता, डॉ. सुजोय, डॉ. किरन चौधरी, डॉ. वागीश वार्ष्णेय, डॉ. रूची आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed