{"_id":"59b3e9f84f1c1bf87f8b5543","slug":"141504963064-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण मोचन प्रमाण पत्र कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण मोचन प्रमाण पत्र कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया
Updated Sat, 09 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं।
ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम की तैयारियों का अधिकारियों ने जायजा लिया और बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था और किसानों के प्रवेश के लेकर चर्चा की।
सोमवार को हाफिज सिद्दीक इस्लामियां इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से लघु और सीमांत किसानों को कर्जमाफी के प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र सिंह ने अन्य अधिकारियों सहित कार्यक्रम स्थल पहुंचे। एडीएम प्रशासन ने निर्देश दिए कि कोई भी लाभार्थी बिना परिचय पत्र के कार्यक्रम में प्रवेश नहीं कर सकेगा। प्रथम चरण में 28849 लाभार्थियों में से जिला मुख्यालय पर 5000 लाभार्थियों को इस कार्यक्रम में फसली ऋण मोचन प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे।
विज्ञापन
--
बिना परिचय पत्र के प्रवेश नही एडीएम ने कहा कि इस्लामियां इंटर कॉलेज में ऋण मोचन कार्यक्रम में किसी भी किसान को बिना परिचय पत्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसके अलाव शेष लाभार्थियों को संबंधित तहसील पर ऋण मोचन प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। लाभार्थी परिचय पत्र के लिए अपने बैंक से संपर्क करें। लाभार्थियों को प्रवेश करने के लिए प्रात: 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। बैठक में एसपी सिटी कमल किशोर, एसपी आरए वीरेन्द्र सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार, ईओ नगर पालिका बदायूं निशा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।