फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1401 candidates appeared for Madrasa Board, 354 remained absent.

Budaun News: 1401 परीक्षार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड की, 354 रहे गैरहाजिर

Wed, 14 Feb 2024 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
1401 candidates appeared for Madrasa Board, 354 remained absent.
मदरसा बोर्ड की परीक्षा देते छात्र-छात्राएं। संवाद
पांच केंद्रों पर 21 फरवरी तक चलेंगी मुंशी-मौलवी और फाजिल की परीक्षाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं मंगलवार से पांच केंद्रों पर शुरू हो गईं। पहली पाली में मुंशी-मौलवी (सेकेंडरी), दूसरी पाली में फाजिल की परीक्षाएं हुईं। दोनों पालियों में 1401 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 354 गैरहाजिर रहे।
मंगलवार को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसी कैमरे लगाए गए थे। पहली पाली में 1103 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 834 ने ही परीक्षा दी और 269 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 652 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 567 ने परीक्षा दी और 85 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।
विज्ञापन

-
मदरसों को नहीं बनाया गया परीक्षा केंद्र
पिछले साल परीक्षा के लिए मदरसों में ही परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इस बार परीक्षा केंद्र मदरसों में न बनाकर नेहरू इंटर कॉलेज मुहीद्दीनपुर, सत्यावती आर्य कन्या इंटर कॉलेज करनपुर, चौधरी नियाज मुहम्मद इंटर कॉलेज भूड़ बिसौली, आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज और हाजी मुख्तार साइंस इंटर कॉलेज ककराला में बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जिले में पांच केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं संचालित हैं। जो 21 फरवरी तक चलेंगी। इसको लेकर सचल दल गठित किए गए हैं। जो केंद्राें पर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।
-मोहम्मद खालिद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed