फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   डीजे पर भिड़े बारातियों को दुल्हन ने सिखाया सबक

डीजे पर भिड़े बारातियों को दुल्हन ने सिखाया सबक

Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
डीजे पर भिड़े बारातियों को दुल्हन ने सिखाया सबक
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की दो बेटियों की शादी के दौरान मंगलवार रात में डीजे पर डांस को लेकर इस कदर हंगामा हुआ कि पुलिस को भी हस्तक्षेप करना पड़ गया। एक बरात अलीगढ़ से तो दूसरी बिल्सी क्षेत्र से आई थी। डीजे पर आपस में भिड़े अलीगढ़ जिले के बरातियों को दुल्हन के कोपभाजन का शिकार होना पड़ा। जयमाला डालने से पहले ही वह स्टेज से उठकर चली गई। हालांकि बराती शांत पड़ गए लेकिन दुल्हन के तेवर की वजह से जयमाला से लेकर सात फेरों की रस्में बुधवार दोपहर बाद पूरी हुईं।
विज्ञापन

मामला रात करीब 10 बजे का है। इलाके के ही एक गांव के व्यक्ति ने अपनी दो बेटियों का रिश्ता बिल्सी और अलीगढ़ जिले के छर्रा क्षेत्र के गांव में तय किया था। दोनों बरातें मंगलवार शाम को ही आ गईं। बरातियों को नाश्ता और भोजन भी कराया गया। जयमाला कार्यक्रम के पास ही डीजे भी लगा था। चूंकि डीजे एक था और बरातें दो, इसलिए डांस के लिए बराती युवकों ने यह नही देखा कि वह किसके साथ डांस कर रहे हैं। डांस के दौरान ही अलीगढ़ जिले के बराती दूसरी बरात के युवकों से भिड़ गए। हंगामा के दौरान हाथापाई भी हो गई। इससे गुस्साई दुल्हन ने जयमाला डालने से इंकार कर दिया। वह स्टेज से उठकर चली गई। इस बीच, किसी ने यूपी-100 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने तीन बरातियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें बुधवार सुबह तक कोतवाली में ही रहना पड़ा। अलीगढ़ जिले के बरातियों के लिए शादी की रस्में पूरी कराने के लिए बुधवार दोपहर बाद तक इंतजार करना पड़ा। दुल्हन ने दूल्हे को भी आडे़ हाथ ले लिया था। इसके चलते बरात की विदाई भी देर शाम हो पाई। वहीं दूसरी शादी की रस्में सामान्य तौर पर पूरी हो गईं।
विज्ञापन


एक दिन पहले यहां लौटी है अलापुर क्षेत्र की बारात
उझानी। दो दिन पहले यहां एक मैरिज होम में एक शादी समारोह था। दावत को लेकर बरातियों और घरातियों में झगड़ा होने के बाद दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया था। दूल्हा इलाके के गांव तो दुल्हन अलापुर क्षेत्र की थी। बरात भी बैरंग लौटा दी गई थी लेकिन दूसरे दिन ही बुधवार को एक मामला सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे पर डांस को लेकर बरातियों में आपस में झगड़ा हो गया था। मामला पुलिस में पहुंचते ही दोनों पक्ष के रिश्तेदारों ने आपस में निपटा लिया। उन्होंने कार्रवाई नहीं करने को लेकर भी लिखकर दे दिया था। शादी भी हो गई है।
- विनोद कुमार चाहर, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed