फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ऑनलाइन देना होगा छात्रों के नामांकन का ब्योरा

ऑनलाइन देना होगा छात्रों के नामांकन का ब्योरा

Fri, 05 Apr 2019 02:21 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन देना होगा छात्रों के नामांकन का ब्योरा
बदायूं। परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। शैक्षिक सत्र शुरू होते ही शिक्षकों पर नामांकन बढ़ाने का जोर रहेगा। ऐसे में शिक्षकों का पूरा फोकस नामांकन पर रहता है। इस बार नामांकित किए जाने वाले बच्चों का पूरा विवरण बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दर्ज कराना होगा। सभी विद्यालयों को ब्लॉक स्तर पर भी पूरी सूचना भेजनी होगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। अब विद्यालयों में नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। इसके लिए शिक्षकों ने अभिभावकों को प्रेरित करना शुरू कर दिया है, वहीं शासन की ओर से इस बार नामांकन प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इसके तहत प्रतिदिन स्कूलों में होने वाले विद्यार्थियों के नामांकन को ब्लॉक स्तर पर एकत्र कर उसे बीईओ को बेसिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। साइट पर अपलोड की सूचना को बीएसए देख सकेंगे, लेकिन उसमे कोई संशोधन नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


नामांकन मेले में नये बच्चों ने स्कूल में कराया दाखिला
बदायूं। नवीन शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद परिषदीय स्कूलों में नये नामांकन शुरू हो गए हैं। गांव-गांव स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियां भी निकाली जा रहीं हैं, साथ ही मेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। नये सत्र को लेकर बच्चों में उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को विकासखंड जगत क्षेत्र के उच्च प्राथमिक स्कूल मझिया में नामांकन मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कई अभिभावकों ने अपने बच्चों के कक्षा छह में नामांकन कराया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन कराने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब तक कक्षा छह में 41 नये बच्चों के नामांकन हो चुके हैं। शिक्षिका संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता ने बच्चों को समय से और नियमित स्कूल आने को प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed