फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   गंगाघाट से लेकर हाईवे तक रही ‘भोले’ की गूंज

गंगाघाट से लेकर हाईवे तक रही ‘भोले’ की गूंज

Mon, 04 Mar 2019 12:06 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
गंगाघाट से लेकर हाईवे तक रही ‘भोले’ की गूंज
उझानी (बदायूं)। सोमवार को महाशिवरात्रि से पूर्व रविवार सुबह से कांवड़ यात्रा चल पड़ी। कछला गंगाघाट पर तड़के से जल भरने के लिए शिवभक्तों की टोलियां जुटने लग गईं। शाम तक हजारों की संख्या में शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। कछला से लेकर बदायूं तक हाईवे पर बम-बम भोले गूंजता रहा। शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली, बदायूं जिले के गौरीशंकर मंदिर, बुर्रा फरीदपुर समेत सैकड़ों शिवालयों में सोमवार तड़के से जलाभिषेक शुरू होगा।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि से पूर्व जल भरने के लिए रविवार तड़के से ही कछला गंगाघाट पर शिवभक्तों के उमड़ने का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। बदायूं, कासगंज, बरेली और शाहजहांपुर जिले के कस्बों और देहात से कांवड़ भरने के लिए घाट पर पहुंचे शिवभक्तों ने गंगा स्नान से पहले घाट पर ही कांवड़ सजाईं। बाद में आस्था की डुबकी लगाकर पहले सूर्यदेव को अर्घ्य दिया, फिर कांवड़ पूजन किया। दोपहर तक ज्यादातर टोलियां दूरदराज के कस्बों और गांवों से पहुंचीं। कांवड़ यात्रा के दौरान बरेली-मथुरा, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बम-बम भोले गूंजता रहा। शिवभक्तों की टोलियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर साउंड सिस्टम भी लगा नजर आया। भोले के भजनों पर थिरकते शिवभक्तों का कलाकारों ने भी मनोरंजन कराया। शिवभक्तों में महिलाएं भी शामिल रहीं। कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्त अलापुर के हरीओम और शाहजहांपुर जिले में कलान निवासी प्रेमपाल ने बताया कि उनकी टोली सोमवार को पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करेगी। इसके अलावा बरेली में आंवला के गौरीशंकर और उझानी क्षेत्र के बुर्राफरीदपुर के शिवालय में जलाभिषेक का खास महत्व है। बुर्राफरीदपुर और आसपास के गांवों में तो महाशिवरात्रि वाले दिन हजारों की संख्या में शिवभक्त जुटते हैं।
विज्ञापन


सेवादारों ने भंडारे कर शिवभक्तों को बांटा प्रसाद
उझानी। कछला गंगाघाट से कांवड़ भर कर शिवालयों की ओर चले शिवभक्तों की सेवा करने में लोगों ने कमी नहीं छोड़ी। सेवादारों ने कछला चौराहे, तिराहा और बदायूं रोड समेत पांच स्थानों पर भंडारे लगाए। सब्जी-पूड़ी और हलवा का प्रसाद शिवभक्तों को वितरित किया गया। बदायूं रोड पर सेवादारों की टोली ने शिवभक्तों को फल भी वितरित किए। भंडारे भी शाम तक चले।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थानियों ने किया गंगाघाट पर पूजन
उझानी। महाशिवरात्रि से पहले गंगाघाट पर जुटे शिवभक्तों में राजस्थान के श्रद्धालु महिला-पुरुषों की भी संख्या काफी रही। भरतपुर और धौलपुर से पहुंचे शिवभक्तों ने आस्था की डुबकी लगाने के बाद अपनी रीति और रिवाज से पूजन किया। हालांकि जलाभिषेक का महत्व वहां काफी कम है लेकिन महाशिवरात्रि से पहले गंगा स्नान करने को वह ज्यादा शुभ मानते हैं।


बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा नगर
बिसौली। महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को नगर में कांवड़ियों की धूम रही। भोले की धुन पर नृत्य करते हुए सैकड़ों कांवड़िया अपने गंतव्य की ओर निकले। ये कांवड़िया क्षेत्र के अधिकांश शिव मंदिरों में सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान बम-बम भोले के जयघोष से पूरा नगर गुंजायमान रहा। इसके साथ ही नगर व क्षेत्र के अधिकांश मंदिरों को अच्छी तरह से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed