फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘सरकार आंगनबाड़ी वर्करों को कर रही है गुमराह’

‘सरकार आंगनबाड़ी वर्करों को कर रही है गुमराह’

Sat, 02 Feb 2019 06:46 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
‘सरकार आंगनबाड़ी वर्करों को कर रही है गुमराह’
बदायूं। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले आंगनबाड़ी वर्करों की दूसरे दिन भी सांकेतिक हड़ताल जारी रही। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ियों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है लेकिन वे उनके झांसे में नहीं आएंगी।
विज्ञापन

शनिवार को मंडल अध्यक्ष मोरश्री गुप्ता ने कहा कि सरकार ने बजट में कुछ नहीं किया है। सरकार ने हम लोगों के साथ नाइंसाफी की है, जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। इसका जवाब आगामी चुनाव में देंगे। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि आंगनबाड़ी को बजट में निराशा मिली है। सरकार आंगनबाड़ी को गुमराह कर रही है। बजट में जो 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी दिखा रहे हैं, वह तो अक्तूबर 2018 से मिल रहा है। आज इस भीषण महंगाई में परिवार का गुजारा कैसे हो। आज एक मजदूर की मजदूरी चार सौ रुपये प्रतिदिन है, जबकि एक आंगनबाड़ी को सौ रुपये प्रतिदिन से भी कम मानदेय मिल रहा है। ऐसे में वे लोग अपने परिवार का गुजारा कैसे चलाएं। इस मौके पर समीना, पुष्पा देवी, ललिता, मीना, संतोष कुमारी, चांदनी, मधुरानी सक्सेना, रेखा यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed