फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ‘अंडर’ नहीं ‘ग्राउंड’ पर दिख रहा केबल

‘अंडर’ नहीं ‘ग्राउंड’ पर दिख रहा केबल

Fri, 04 Jan 2019 12:16 AM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
‘अंडर’ नहीं ‘ग्राउंड’ पर दिख रहा केबल
बदायूं। बिजली चोरी और लाइन लॉस रोकने के लिए शहर में डाला जा रहा अंडरग्राउंड केबल शहरवासियों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। मानकों को ताक पर रखकर बिछाया जा रहा केबल सड़कों पर ऊपर से ही दिखाई दे रहा है। गलियों की तो हालत ही खराब है। बारिश होने पर यहां फैली कीचड़ और ज्यादा मुसीबत पैदा कर देती है। सड़कों के किनारे शहर भर में धमनियों की तरह अंडर ग्राउंड बिजली का केबल बिछाया जा रहा है। विभागीय अधिकारी की अनदेखी की वजह से ठेकेदार ने मनमाफिक केबल डाला है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अंडरग्राउंड केबल जमीन में सतह से 30 इंच नीचे डालने का नियम है। जरूरत पर दूसरी केबल उससे गहराई में यानी जमीन की सतह से 70 इंच नीचे डाला जाना चाहिए। रोड क्रॉस करने वाले केबल को पाइप के अंदर से डालना चाहिए, लेेकिन हालात ये है कि जमीन में अंदर होने वाला केबल सड़क की ऊपरी सतह पर यूं ही दिखाई दे रहा है, जो कई जगह पर कट-फट भी गया है। अनियमितताओं को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी आपत्ति दर्ज कराई थी। इसके बाद में कुछ चुनिंदा जगहों को तो सही करा दिया, लेकिन कई जगहों पर अब भी केबल यूं ही दिखाई दे रहा है। यदि यही हाल रहा तो इस प्रकार की केबल लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है।
विज्ञापन


चीफ इंजीनियर भी जता चुके हैं आपत्ति
तीन महीने पहले बदायूं आए चीफ इंजीनियर आरवी सक्सेना ने शहर में घूमकर अंडरग्राउंड केबल देखा था। उन्हें शहर में कई जगह तारों के जोड़ों पर ग्रेलेड्स की कमी मिली, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्हें कई जगह केबल जमीन की ऊपरी सतह पर मिला। इसको लेकर कड़ी नाराजगी जताई और केबल ठीक कराने को कहा, लेकिन इसका भी कोई लाभ नहीं हुआ।
विज्ञापन


मानक के अनुसार बिजली का केबल डालने का काम किया गया है। केबल डालने का काम लगभग 98 फीसदी पूरा हो चुका है, अगर कहीं समस्या है तो उसे ठीक कराया जाएगा।
- सुशील कुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed