फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   जिला अस्पताल के रैन बसेरा पर कर्मचारियों का कब्जा, रात को इधर-उधर भटकते हैं तीमारदार

जिला अस्पताल के रैन बसेरा पर कर्मचारियों का कब्जा, रात को इधर-उधर भटकते हैं तीमारदार

Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल के रैन बसेरा पर कर्मचारियों का कब्जा, रात को इधर-उधर भटकते हैं तीमारदार
जिला अस्पताल के रैन बसेरों
विज्ञापन

पर कर्मचारियों का कब्जा
बदायूं। ठंड में जिला अस्पताल महिला और पुरुष में तीमारदारों को वार्डों में रात गुजारनी पड़ेगी। क्योंकि जिला महिला अस्पताल में बने रैन बसेरे पर कर्मचारी का कब्जा हैं। एक में कबाड़ भरा है। जबकि दो रैन बसेरों पर ताले पड़े हैं।
वैसे तो रैन बसेरे इसी उद्देश्य से बनवाए गए होंगे कि उनमें अस्पताल आने वाले तीमारदार या कोई बाहरी व्यक्ति आराम से रुक सके अपनी रात बिता सके। इससे उन्हें रात में सड़क पर भटकना न पड़े। परंतु इन रैन बसेरों की वर्तमान स्थिति कुछ और ही है। महिला अस्पताल में बने रैन बसेरों की बात करें तो यहां दो रैन बसेरे बने हुए हैं। एक रैन बसेरे में पहले पुलिस चौकी हुआ करती थी। वह पुलिस चौकी तो खत्म हो गई लेकिन उस पर एंबुलेंस स्टाफ का कब्जा हो गया। एंबुलेंस स्टाफ ने व्यवस्था संभालने के लिए कमरा मांगा था। कमरा नहीं मिलने पर रैन बसेरे में बैठना शुरू कर दिया गया। उसके बाद स्थायी कब्जा हो गया। इससे कुछ दूर इमरजेंसी के सामने एक और रैन बसेरा है। उसमें महिला अस्पताल का कबाड़ भरा हुआ है। उसके गेट पर ताला जड़ दिया गया है। कभी यह रैन बसेरा बाइक स्टैंड बन जाता है।
विज्ञापन

इधर, जिला अस्पताल में भी दो रैन बसेरे हैं। एक रैन बसेरे में बुखार फैलने के दौरान मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। यहां मरीज तो भर्ती होने बंद हो गए लेकिन उसके बाद ताला डाल दिया गया। दूसरा रैन बसेरा मोर्चरी के समीप बना है। इसका जब से निर्माण हुआ है, तब से एक भी दिन तीमारदार नहीं रुके। अधिकतर लोगों को यह तक पता नहीं है कि रैन बसेरा है या कुछ और है। इसकी अनप्रयोगता देखते हुए सीएमएस ने इसे सीनियर सिटीजन वार्ड बनाने का फैसला लिया है। परंतु जाड़े शुरू होने के बावजूद तीमारदारों के ठहरने की समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
एसएनसीयू के रैन बसेरे पर भी कब्जा
महिला अस्पताल में बने एसएनसीयू (सघन नवजात शिशु कक्ष) में भर्ती होने वाले नवजात के परिवार वालों को ठहरने के लिए अलग से एक आधुनिक रैन बसेरा बना है। इसका उद्देश्य तो यही था कि तीमारदार कहां भटकेंगे। उनके बच्चे एसएनसीयू में भर्ती रहेंगे तो उन्हें भी कोई जगह चाहिए जहां वह आराम से रात बिता सकें। परंतु इस रैन बसेरे पर अस्पताल के कुछ कर्मचारियों ने ही कब्जा कर लिया है।

-----------
महिला और जिला अस्पताल में सोमवार को भ्रमण करेंगे। तभी सभी रैन बसेरों को चेक करेंगे। सभी को खाली कराया जाएगा और तीमारदारों के लिए ठंड में रात बिताने के लिए जगह बनाई जाएगी।
-डॉ. मंजीत सिंह, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed