{"_id":"5b9d4c95867a557f53454cf0","slug":"131537035413-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के बाद डेंगू का हमला, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के बाद डेंगू का हमला, महिला की मौत
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरीफनगर। जिले में मलेरिया थमा नहीं इससे पहले डेंगू बुखार ने हमला बोला है। ग्राम उसमानपुर में डेंगू से एक महिला की मौत हो गई।
जरीफनगर क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी तनमाई कुमार की पत्नी कोनिका विश्वास (20) को मंगलवार को तेज बुखार आया था। गांव में दवा दिलाने पर बुखार कम नहीं हुआ तो परिजन चिंतित हुए। तनमाई कुमार किसी से रुपये उधार लेने के बाद पत्नी को बदायूं एक निजी अस्पताल ले गया। जहां कोनिका की हालत नाजुक देखकर बरेली रेफर कर दिया गया। बुधवार को परिजन उसे बरेली रुहेलखंड मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू बुखार बताया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात कोनिका ने दम तोड़ दिया। परिजनो ने बताया कि कोनिका से तनमाई की शादी दो साल पहले हुई थी। उनकी नौ महीने की एक बेटी है। ब्यूरो