फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बमियाना में पटरी के नीचे मिट्टी खिसकी, तीन घंटे लेट चलीं ट्रेनें

बमियाना में पटरी के नीचे मिट्टी खिसकी, तीन घंटे लेट चलीं ट्रेनें

Sat, 25 Aug 2018 11:38 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 25 Aug 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
बमियाना में पटरी के नीचे मिट्टी खिसकी, तीन घंटे लेट चलीं ट्रेनें
पिछले कई दिनों से हो रही झमाझम बारिश का असर ट्रेनों के संचालन पर पड़ा है। शनिवार को बमियाना रेलवे स्टेशन के पास बारिश से पटरी के नीचे की मिट्टी का स्खलन होने लगा, जिससे पटरी धंसने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक ने बदायूं स्टेशन अधीक्षक को सूचित किया। इस कारण सुबह कासगंज से बरेली जाने वाली ट्रेन तीन घंटे तक बदायूं स्टेशन पर खड़ी रही। उधर, बरेली सिटी से 7:40 पर चलने वाली ट्रेन को भी वहीं रोक दिया गया। बमियाना में पटरी दुरुस्त होने के बाद बदायूं स्टोशन पर खड़ी ट्रेन को रवाना किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस कारण इस रूट पर दौड़ने वाली चार ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन घंटे विलंब से चलीं।
विज्ञापन

सुबह कासगंज से छह बजे रवाना होने वाली कासगंज पैसेंजर ट्रेन सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर बदायूं पहुंची। यहां कुछ मिनट रुकने के बाद बरेली की ओर रवाना हो गई। इस ट्रेन का बरेली सिटी पहुंचने का समय 10 बजकर 40 मिनट है लेकिन शनिवार को ट्रेन तीन घंटे विलंब से बरेली सिटी पहुंची। दरअसल बमियाना स्टेशन के समीप शुक्रवार देर रात से हो रही लगातार बारिश के कारण पटरी के नीचे की मिट्टी खिसकने लगी थी। इसे देखते हुए ट्रेन को स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी ट्रेन नहीं चली तो यात्रियों ने बमियाना स्टेशन अधीक्षक से जानकारी ली तो अधीक्षक ने बताया कि मिट्टी खिसकने के कारण ट्रेन रोकी गई है। ट्रैक दुरुस्त होने के बाद ही ट्रेन रवाना होगी। यह सुनकर यात्रियों ने स्टेशन से बाहर आकर बसों और टैंपो का सहारा लिया।
विज्ञापन


पिछले माह भी हो चुका है बरेली सिटी पर स्खलन
जुलाई की शुरुआत में भी बरेली सिटी स्टेशन के पास पटरी के नीचे की मिट्टी खिसकने से कई ट्रेनों को नियंत्रित किया गया था। इस दौरान बरेली सिटी और बदायूं से चलने वाली करीब आठ ट्रेनों का समय प्रभावित हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बमियाना स्टेशन के पास पटरी के नीचे की मिट्टी धंसने की सूचना पर ट्रेन को नियंत्रित किया गया था। करीब चार ट्रेनें इस कारण प्रभावित हुईं। यात्रियों की असुविधा के लिए खेद है। हालांकि शाम के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य है। पीसी प्रवीण, स्टेशन अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed