{"_id":"5b33cb884f1c1b8c278b8097","slug":"131530121096-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, बालक समेत दो की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, बालक समेत दो की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकरा जाने से एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वाले दोनों लोग फर्रुखाबाद जिले के कंपिल के रहने वाले थे। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे।
कंपिल निवासी रियाजउद्दीन (40) पुत्र अमिर बख्श की बेटी की शादी बिल्सी में हुई है। दामाद के भाई अलीशेन की बारात थाना वजीरगंज के गांव उरैना गई थी। शादी में शामिल होने के बाद रियाजउद्दीन, पत्नी अफसाना (38) बेटे शाहिद (6) और अख्तर अली पुत्र दिलावर के साथ शाम को बाइक से बेटी के घर बिल्सी जा रहा था। बाइक की स्पीड ज्यादा थी। रियाजउद्दीन अचानक संतुलन खो बैठा और बाइक कंजुआ के पास पेड़ से टकरा गई। आगे बैठे बेटे शाहिद और अख्तर अली की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रियाजउद्दीन और उसकी पत्नी घायल हो गए। शाम करीब पांच बजे बिल्सी-वजीरगंज मार्ग हुई दुर्घटना की खबर सुनकर आसपास गांवों के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने थाना वजीरगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। डॉयल 100 के साथ ही थाना पुलिस भी मौके पर आ गई।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को जिला अस्पताल भेजा। इधर, हादसे की खबर सुनकर रियाजउद्दीन के रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए।