{"_id":"5b22b5804f1c1bca228b5909","slug":"131529001344-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर बाजार में जमकर हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर बाजार में जमकर हुई खरीदारी
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-19,20,21-
ईद को लेकर बाजार में जमकर खरीदारी
गर्मी की वजह से शाम को उमड़ रही है भीड़, पुलिस ने शहर में निकला शांति मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ईद जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। बाजार की रौनक बढ़ती जा रही है। फल, मेवे, सेवइयों से सजी-धजी दुकानें पर भीड़ तो दिख ही रही है वहीं रेडीमेड तथा कपड़ों की दुकानों पर भी जमकर खरीदारी चल रही है।
ईद को लेकर तैयारियां काफी दिनों से चल रहीं थी, लेकिन बाजार में चहल-पहल कम थी। गुरुवार को बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ दिखी। महिलाओं ने ईद को लेकर जमकर खरीदारी की। ईद पर महिलाएं कोई कमी छोड़ने को तैयार नहीं हैं। कपडे़, जूते से लेकर जरूरत के सामान की खरीदारी की। ईद के अवसर पर बाजार में कपड़े, जूते, आर्टिफिशियल ज्वैलरी, ड्राई फ्रूट, सोने की ज्वेलरी आदि की भी डिमांड बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए ईद की खरीदारी शाम को अधिक की जा रही है। शाम पांच बजे के बाद शहर में दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ रहती है। बाजार काफी देर तक खुल रहा है। बाजार के मुख्य चौराहों पर भीड़भाड़ का माहौल है
सैदपुर। रमजान के रुखसती के साथ ही अब लोग ईद की तैयारी में लगे है। जिसके चलते चूड़ी, इत्र सुर्मा, टोपी के साथ वस्त्र की दुकानों पर खरीदारी जारी है। सभी मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
------------
पुलिस ने निकाला शांति मार्च ईद को लेकर पुलिस प्रशासन ने पूूरी तैयारियां कर ली है। पुलिस ने आज शहर में शांति मार्च निकलाकर लोगों से इस त्योहार को मिलजुलकर भाई चारे के साथ मनाने का संदेश दिया। यह भी चेताया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
----
अलविदा की नमाज आज
शुक्रवार को अलविदा की नमाज जामा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे होगी। इसके अलावा जिले भर की मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। अलविदा को लेकर प्रशासन व पुलिस ने तैयारी कर ली है। सभी मस्जिदों पर पुलिस पिकेट रहेगी। एसएसपी अशोक कुमार ने जिले के समस्त सीओ और थाना प्रभारियों पर अपने इलाके पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं।