फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ऐसे कैसे समय से हो पाएगा शौचालय का निर्माण

ऐसे कैसे समय से हो पाएगा शौचालय का निर्माण

Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
ऐसे कैसे समय से हो पाएगा शौचालय का निर्माण
ऐसे कैसे समय से हो पाएगा शौचालय का निर्माण
विज्ञापन

अब भी बनाए जाने हैं एक लाख, काम में तेजी लाने के लिए दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन अभियान में अब भी खंड और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी गंभीरता से रुचि नहीं ले रहे हैं। यही वजह है कि अब भी जिले में एक लाख से अधिक शौचालय नहीं बन सके हैं। शासन की ओर से दिए गए समय में अधिकारियों को रोजाना 12 सौ से अधिक शौचालय बनाने होंगे। तब जाकर कहीं टारगेट पूरा हो सकेगा। जिले में दो लाख 97 हजार छह सौ 36 शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। इसमें अब तक एक लाख 88 हजार सात सौ 58 शौचालयों का निर्माण हो सका है। जबकि जिले में अब भी एक लाख आठ हजार 878 शौचालयों का निर्माण होना है। जिसे दो अक्तूबर तक पूरा किया जाना है। इसके लिए सीडीओ ने सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत की ओर से रोजाना सौ शौचालयों का निर्माण करने और उनके फोटो एमआईएस पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे लेकिन धरातल पर ऐसा नहीं हो रहा। रोजाना मात्र आठ से दस शौचालयों के ही फोटो एमआईएस पर अपलोड हो पा रहे हैं। इस पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को कहा है कि अगर रोजाना सौ शौचालयों का निर्माण नहीं किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत 108878 शौचालयों का निर्माण होना शेष है। इसके तहत करीब 1209 शौचालयों का निर्माण रोजाना किया जाए। तब कहीं जाकर दो अक्तूबर तक लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है।
00000
00000
कार्रवाई के डर से शुरू कराया शौचालय का निर्माण
पहली किस्त हजम कर बैठे थे छह सौ से ज्यादा लोग
अब उन्हीं घरों में निर्माण बाकी जो बाहर रहकर करते हैं मजदूरी
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
कछला में स्वच्छता मिशन के तहत सरकारी अनुदान पर घरों में शौचालय निर्माण के लिए पहली किस्त की धनराशि हड़पे बैठे गृहस्वामियों में से ज्यादातर ने कार्रवाई की आशंका के चलते काम शुरू करा दिया है। हालांकि अभी करीब सवा सौ लोग बचे हैं लेकिन उनके परिजनों ने भी नगर पंचायत कर्मियों से संपर्क साध कर एक महीने की मोहलत मांगी है। ये वही लोग है जिनके परिवार के मुखिया ईंट-भट्ठों पर मजदूरी करने के लिए पंजाब और गुजरात में गए हैं।
विज्ञापन

कछला नगर पंचायत ने कसबे में करीब 12 सौ गृहस्वामियों को शौचालय निर्माण के लिए चयनित कर उन्हें अनुदान की पहली किस्त के रूप में पिछले साल की चार-चार हजार रुपया मुहैया कराया था। पिछले महीने नगर पंचायत कर्मियों ने सर्वे किया तो छह सौ से ज्यादा घरों में शौचालय निर्माण शुरू होना नहीं पाया था। सर्वे टीम की रिपोर्ट के आधार पर एडीएम प्रशासन ने ऐसे लोगों को अल्टीमेटम देने फिर भी काम शुरू नहीं कराने पर रिपोर्ट लिखाने का आदेश दिया था। इसके बाद करीब पांच सौ लोगों ने अपने घरों में शौचालयों का निर्माण शुरू करा दिया। नगर पंचायत कर्मियों में जितेंद्र कुमार सिंह और राधेश्याम ने बताया कि कार्रवाई के डर से ही ज्यादातर गृहस्वामियों ने शौचालय बनवाने को कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन की एक रिपोर्ट के मुताबिक अलग-अलग वार्डों में करीब सवा सौ घरों में शौचालयों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इन गृहस्वामियों में ज्यादातर लोग मजदूर वर्ग के हैं जो गुजरात और पंजाब के ईंट-भट्ठों पर पथाई का काम करते हैं। नगर पंचायत कर्मियों को इनके परिजनों ने यह भी बताया है कि परिवार के मुखिया के घर लौटते ही शौचालयों का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। बता दें कि जून महीने में बरसात की वजह से भट्ठों पर ईंटों की पथाई का काम बंद हो जाता है। नगर पंचायत प्रशासन से एक महीने की मोहलत भी मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed