फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बगैर टीकाकरण नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

बगैर टीकाकरण नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ

Sat, 09 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बगैर टीकाकरण नहीं मिलेगा सरकारी योजना का लाभ
आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। सघन मिशन इंद्रधनुष के तहत डीएम ने शहर और म्याऊ ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां पर बच्चों की संख्या कम होने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि तीसरे चरण के अभियान में 2 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान में कोई भी छूटना नहीं चाहिए। जो परिवार टीकाकरण नहीं कराएं, तो उस परिवार को सरकारी योजना का लाभ किसी भी कीमत पर नहीं दिया जाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शहर के मोहल्ला खंडसारी के आंगनबाड़ी केंद्र पर 12 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान केवल दो बच्चों का ही टीकाकारण हुआ था। इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने एएनएम रूबी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण अभियान में कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। सभी बच्चों को घर से बुलाकर टीकाकरण किया जाए।
विज्ञापन

इस अभियान में किसी प्रकार की लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि कोई परिवार टीकाकरण नहीं कराता है, तो उस परिवार को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण, बच्चों को टीबी, काली खांसी, गलाघोंटू, पीलिया, पोलियो, टिटनस, निमोनिया, खसरा आदि से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने म्याऊ ब्लाक के गांव अमादपुर में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसमें एएनएम गुलजार आयाब ने बताया कि 12 बच्चे पंजीकृत हैं। सभी बच्चों को टीका लग चुका है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा, यूनिसेफ के डॉ. गुंजन मौजूद रहे।
--
शत-प्रतिशत होनी चाहिए उपस्थिति
प्राथमिक विद्यालय अमादपुर का भी डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर मौजूद बच्चों से गिनती, पहाड़े, नैतिक संस्कार के प्रश्न पूछे। इनका बच्चों ने बड़ी सहजता से उत्तर दिया। इसके बाद में डीएम बच्चों को पढ़ाने लगे। डीएम ने अध्यापक को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कहा कि पाठ्यक्रम के अलावा बच्चों को साफ-सफाई, नैतिक संस्कारों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया जाए।

---------------
सफाई का किया निरीक्षण
डीएम ने अमादपुर गांव में साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इस मौके पर सफाई कर्मचारी सफाई करते हुए मिला। उन्होंने उसके बारे में गांव के लोगों से जानकारी ली। गांव वालों ने बताया कि वह प्रतिदिन समय से आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed