फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   शहर नगर पालिका में छह प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त

शहर नगर पालिका में छह प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त

Sun, 03 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहर नगर पालिका में छह प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त
चुनाव - फोटो : Bureau
नगर पंचायत रुदायन, मुड़िया और उसावां में विजेता को छोड़कर सभी उम्मीदवारों की घरोहर राशि जब्त
विज्ञापन


बदायूं। जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद पर खड़े हुए उम्मीदवारों में नगर पंचायत रुदायन, मुड़िया और उसावां में विजेता को छोड़कर सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। जबकि शहर में मात्र सपा ही अपनी लाज बचा पाई। बसपा, कांग्रेस, आप समेत छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
बदायूं नगर पालिका की सीट भाजपा के खाते में गई। वहीं सपा के चिह्न पर चुनाव लड़ीं पूर्व चेयरमैन फात्मा रजा अपनी जमानत बचा पाईं। जबकि बीएसपी की प्रीति साहू, कांग्रेस से राजरानी, रालोद से शिव देवी, आप की कृष्णा देवी, निर्दलीय महनाज अख्तर, निर्दलीय मंजू सिंह की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

नगर पालिका बिसौली की सीट सपा के खाते में गई। यहां से भाजपा की सरिता को छोड़कर, बीएसपी के इजहार अहमद खान, कांग्रेस के सिराजुद्दीन, निर्दलीय अशोक कुमार, निर्दलीय प्रभाकर, वेदप्रकाश, वसीम कुरैशी, रेनू, धनश्याम दास, कन्यावती, कमर जहां की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका उझानी सीट सपा के खाते में गई। यहां भाजपा के शंकर लाल ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे। बसपा के पुरुषोत्तम दास, कांग्रेस के दुलीराम, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के रियासत खां, आप के मोहम्मद आरिफ, निर्दलीय सद्दीक, मुन्ना लाल की जमानत जब्त हो गई।
नगर पालिका बिल्सी की सीट भाजपा के खाते में गई। यहां कांग्रेस, सपा के प्रत्याशी ही जमानत बचा पाए। जबकि बसपा के विनय कुमार, निर्दलीय नालिन, गोपाल, रालोद के निजामुद्दीन, निर्दलीय लव कुमार, आप के विजनेश कुमार, निर्दलीय सीमा खां की जमानत जब्त हो गई।
नगर पालिका सहसवान में सीट निर्दलीय के खाते में गई। यहां पर भाजपा के अनुज, निर्दलीय नूरउद्दीन ही अपनी जमानत बचा सके। जबकि सपा के राशिद हुसैन, निर्दलीय राजवीर, निर्दलीय राकेश, बीएसपी के प्यारे मियां, कांग्रेस की मरियम, निर्दलीय सुरेश, सुरेश, वेद प्रकाश, नेहा की जमानत जब्त हो गई।
नगर पालिका दातागंज की सीट भाजपा के खाते में गई। यहां पर सपा के मोहम्मद इशहाक ही जमानत बचा पाए। जबकि कांग्रेस के राकेश वर्मा, बीएसपी हरीश चंद्र, लोकदल के मोहम्मद राशिद, निर्दलीय सोनपाल, मोहम्मद कय्यूम, कल्यान सिंह, मुकेश शर्मा अपनी जमानत जब्त होने से नहीं बचा पाए।

नगर पंचायत मुड़िया की सीट रालोद की खाते में गई। जबकि सपा, भाजपा, बीएसपी समेत 15 प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। वहीं नगर पंचायत उसावां की सीट निर्दलीय की खाते में गई। बीएसपी, भाजपा, सपा समेत 14 प्रत्याशी अपनी धरोहर राशि नहीं बचा पाए। नगर पंचायत रुदायन की सीट सपा के खाते में गई। यहां पर भाजपा, कांग्रेस, बसपा, रालोद समेत 22 प्रत्याशियों की जमानत राशि जब्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed