{"_id":"599c746d4f1c1b81028b4650","slug":"131503425645-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक स्तर में सुधार को जीजीआईसी में शुरु हुईं उपचारात्मक शिक्षण कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक स्तर में सुधार को जीजीआईसी में शुरु हुईं उपचारात्मक शिक्षण कक्षाएं
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में शुरु हुईं उपचारात्मक शिक्षण की कक्षाओं का जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने शुभारंभ किया। इस दौरान डीआईओएस और प्रधानाचार्या कल्पना कुमार ने पढ़ाई में कमजोर 20 छात्राओं को पुस्तकें वितरित कीं।
डीआईओएस ने कहा कि शिक्षिकाओं को चाहिए वह पूरे मन से शिक्षण कार्य करें, ताकि कमजोर छात्राओं के शैक्षिक स्तर को सुधारा जा सके। इन कक्षाओं को शुरू करने के पीछे भी शासन की यहीं मंशा है। प्रधानाचार्या कल्पना कुमार ने कहा कि शैक्षिक रूप से कमजोर छात्राओं पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए शिक्षिकाओं द्वारा अतिरिक्त कक्षाएं भी लीं जातीं हैं। कहा कि बालिकाओं को भी चाहिए वह घर पर पढ़ाई पर ध्यान दें। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर शिक्षिकाओं से बात करें। तभी उनके शैक्षिक स्तर में सुधार हो सकता है। इस मौके पर कुमारी दीप्ति वर्मा, प्रियंका शर्मा, शचि गुप्ता आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।