फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   यह है वार्ड 27- टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर, नालियां चोक

यह है वार्ड 27- टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर, नालियां चोक

Tue, 27 Jun 2017 11:27 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
यह है वार्ड 27- टूटी सड़कें, गंदगी के ढेर, नालियां चोक
बदायूं। शहर के बीच स्थित वार्ड नंबर 27 में भी मूलभूत समस्याओं की भरमार है। नागरान, चाहमीर, सैय्यदबाड़ा, शेख पट्टी और चौधरी मोहल्ले इस वार्ड में शामिल हैं। इनमें कोई भी मोहल्ला गंदगी और जलभराव से अछूता नहीं है। यहां टूटीं सड़कें और चोक नालियां, खराब स्ट्रीट लाइटें और पेयजल की सप्लाई भी ठीक नहीं है। नतीजतन, 10 हजार से ज्यादा आबादी वाले इस वार्ड के नागरिकों में बारिश से जलभराव की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

इस वार्ड में लगभग 150 प्रमुख गलियां हैं। इसमें अधिकांश गलियां टूटी हैं। हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। वार्ड में 300 स्ट्रीट लाइटों में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। इस वार्ड में नालियों की सफाई न होने से वे चोक हैं। इससे बारिश में जलभराव की आशंका से नागरिक परेशान हैं। मोहल्ला चाहमीर से सैय्यद बाड़ा होते हुए शेखपट्टी तक जलभराव की समस्या बारिश में बन जाती है। वार्ड में मोहल्ले वासियों की माने तो सफाई कर्मचारी तो आते है, लेकिन सफाई नहीं हो पाती है। इससे गंदगी है।
विज्ञापन

--------
वार्ड में दिक्कतें ....
- सैय्यदबाड़ा में करन ने बताया कि इस मोहल्ले में महीनों से सफाई नहीं होती है। गंदगी बजबजा रही है, कूड़े के ढेर लगे हैं। आए दिन यहां के लोग और बच्चे संक्रामक रोगों की वजह से बीमार पड़ जाते हैं। मंदिर के पास पूरी सड़क पर नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शेखपट्टी में विकास ने बताया कि बरसात में नाले और नालियां चोक होने की वजह से जलभराव झेलना पड़ता है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यहां मोहल्ले में वर्षों से नाले की सफाई नहीं हुई है। नालियां चोक पड़ी हुई हैं।
- इस वार्ड में कई हैंडपंप खराब पड़े हुए है। इससे लोगों को गर्मी में पानी के लिए समस्या बनी रहती है। लोगों का कहना है कि ये नल कई सालों से खराब पड़े हुए हैं। शिकायतों के बावजूद सही नहीं किए गए हैं।
--------
क्या कहते हैं लोग...... मोहल्ला चाहमीर में इकराम ने बताया कि स्ट्रीट लाइटें खराब होने की वजह से रात को अंधेरे में लोगों का निकलना मुश्किल होता है। नालियां चोक हैं, नालियों में मलबा भरा हुआ है। नियमित साफ-सफाई नहीं की जाती है।
--
लक्ष्मी ने बताया कि चाहमीर मोहल्ले में पानी समय पर नहीं आता है। अक्सर सुबह पानी की सप्लाई न होने से बहुत दिक्कत होती है। पड़ोस में हैंडपंप है वो भी खराब पड़ा हुआ है। गर्मी के मौसम में पानी के लिए भी तरसना पड़ रहा है।
--
विशाल रस्तोगी ने बताया कि सैय्यदबाड़ा से लेकर चाहमीर मोहल्ले में घर के पास गलियों की खुद सफाई करनी पड़ती है। सफाई कर्मचारी जब मर्जी तब सफाई करते हैं। नालियों में जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। कूड़े के ढेर नहीं हटाए जाने से गंदगी पड़ी रहती है।
--
- सैय्यद बाड़ा निवासी उर्मिला देवी ने बताया कि नाली चोक होने के साथ यहां हैंडपंप और स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। सफाई करने के लिए सफाईकर्मी आता ही नहीं है। गंदगी की वजह से यहां से लोगों का निकलना दूभर है। बारिश में दुकानों में अंदर पानी भर जाता है।

--------- सभासद से बात
हमारे वार्ड में आठ सफाई कर्मचारी हैं, वो लगातार आकर सफाई करते हैं। नगर पालिका की ओर से जगह-जगह सबमर्सिबल और प्याऊ भी लगवा दिए गए हैं। लोगों से कहा गया है कि कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें। इससे कूड़े का ढेर न लगें। नाले-नालियों को साफ कराने के लिए पालिका के अधिकारियों पर लगातार दबाव बनाए हुए हैं।
- अनामिका शुक्ला, पालिका सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed