{"_id":"696feb522c9a114fff05995d","slug":"130-sacks-of-paddy-stolen-from-the-market-traders-create-ruckus130-sacks-of-paddy-stolen-from-the-market-traders-create-ruckus-badaun-news-c-123-1-sbly1035-155421-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मंडी में धान के 130 बोरे चोरी, व्यापारियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मंडी में धान के 130 बोरे चोरी, व्यापारियों ने किया हंगामा
Wed, 21 Jan 2026 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
उझानी मंडी में धान के बोरे चोरी होने के बाद मुख्य द्वार पर धरना देते गल्ला व्यापारी। संवाद
उझानी। कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में व्यापारी पिंटू गुप्ता के गल्ला प्रतिष्ठान से धान के 130 बोरे चोरी हो गए। इसकी भनक लगने पर मंगलवार सुबह मौके पर जुटे व्यापारियों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सचिव के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर व्यापारी धरने पर बैठ गए। इसे लेकर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
घटना सोमवार रात की है। बदायूं निवासी गल्ला व्यापारी पिंटू गुप्ता का व्यापारिक प्रतिष्ठान कृषि उत्पादन मंडी समिति में है। उन्होंने पिछले दिनों में धान की जो खरीद की, उसका स्टॉक टिनशेड में कर दिया था। देखरेख के लिए चौकीदार को भी लगा दिया गया। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे गुप्ता समेत व्यापारी मंडी पहुंचे तो स्टॉक में धान के बोरे कम नजर आए। गिनती करने पर पता लगा कि 130 बोरे चोरी हो चुके हैं। घटना के बारे में चौकीदार से जानकारी की गई तो उन्होंने रात में सो जाने की कहकर पल्लू झाड़ लिया।
व्यापारी नेता राजकुमार बंसल ने बताया कि मंडी में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी की शिकायत पुलिस से भी की गई है। पुलिस कर्मियों ने चौकीदार से भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
बिल अधिक आना बताकर काट दी है दुकानों की बिजली लाइन
- गल्ला व्यापारियों में धनसुख अग्रवाल ने बताया कि मंडी परिसर में करीब डेढ़ महीने से बिजली की किल्लत बनी हुई। मुख्य लाइन कार्यालय परिसर तक है, लेकिन उससे आगे की लाइन को यह कहकर कटवा दिया गया था कि बिल अधिक आता है। जबकि गल्ला व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर सब मीटर लगे हुए हैं।