{"_id":"594eaeea4f1c1ba3228b45a8","slug":"13-gram-panchayat-members-elected-uncontested","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
election Logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन प्रधान पदों के लिए 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में, एक को पड़ेंगे वोट
त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत उप चुनाव में जिले के रिक्त 14 ग्राम पंचायत सदस्य पदों में से 13 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन मतदान से पहले ही हो गया है। इन सदस्य पदों के लिए एक-एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन हुआ है जबकि उझानी ब्लॉक के गांव मौजमपुर नेहनगर के वार्ड संख्या दो के ग्राम पंचायत सदस्य का पद खाली रहेगा। यहां किसी ने भी नामांकन नहीं कराया। वहीं, जिले में रिक्त तीन ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के लिए 14 नामांकन हुए हैं। इसलिए तीन गांवों में प्रधानी के लिए वोट पड़ेंगे। इसी तरह जिले में रिक्त दो क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए सात लोगों ने पर्चे दाखिल किए हैं। इन पदों के लिए भी एक जुलाई को मतदान होगा।
शानिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन था। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए कोई पर्चा वापस नहीं हुआ। ग्राम प्रधान के तीन पदों के लिए 17 में से तीन पर्चे वापस ले लिए गए। अब 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। वहीं दो बीडीसी के पदों के लिए सात लोगों ने नामांकन कराया था। किसी ने पर्चा वापस नहीं लिया। शनिवार को मैदान में रहे सारे प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। अब एक जुलाई को मतदान होगा और तीन जुलाई को मतगणना की जाएगी।
कहां-कहां होंगे चुनाव.......
क्षेत्र पंचायत उपचुनाव..
ब्लाक ग्राम वार्ड नंबर
विज्ञापन
आसफपुर महोरी 32
सालारपुर बिलहत 79
ग्राम प्रधान उपचुनाव....
ब्लाक ग्राम
बिसौली रतनपुर
कादरचौक मुगर्रा जरासी
इस्लामनगर कुंदावली मुसिया नगला
ग्राम पंचायत सदस्य.....
ब्लाक ग्राम वार्ड नंबर
सालारपुर पुठी सराय 14
सालारपुर दुगरैया ब्राहमपुर 12
बिसौली सरैरा 5
बिसौली अलौआ 4
समरेर गढ़ा 7
कादरचौक कटिन्ना बरचऊ 1
इस्लामनगर तर्कपरौली 6
सहसवान लहरा असदुल्लापुर 4
सहसवान जौनेरा 13
सहसवान भीकमपुर टप्पा जामिनी 3
सहसवान भीकमपुर टप्पा जामिनी 13
सहसवान जामिनी 9
उसावां भुंडी 14