फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   124 couples tied the knot in Ambiyapur block campus

Budaun News: अंबियापुर ब्लाॅक परिसर में 124 जोड़े विवाह बंधन में बंधे

Thu, 05 Dec 2024 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
124 couples tied the knot in Ambiyapur block campus
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेते नव दंपति। संवाद
बिल्सी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को अंबियापुर ब्लॉक परिसर में 124 जोड़े एक-दूसरे के हो गए। यहां विधायक हरीश शाक्य और सीडीओ केशव कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया। प्रदेश सरकार ने 51 हजार रुपये प्रति विवाह की दर से 63.24 लाख रुपये इस आयोजन पर खर्च किए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह के लिए प्रशासन और खासकर समाज कल्याण विभाग कई दिन से तैयारियों में जुटा था। एक ही पंडाल में सामूहिक रूप से शादी के बंधन में बंधे सभी 124 जोड़ों में 123 हिंदू वर-वधू थे। महज एक जोड़ा मुस्लिम था। करीब तीन घंटे से अधिक समय तक कार्यक्रम चला। यहां पर विधायक हरीश शाक्य समेत अन्य अधिकारियों ने दुल्हन को उपहार में दो साड़ियां, सात बर्तन और चांदी की पायल, बिछिया और दुल्हन को लहंगा दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही 35 हजार रुपये प्रत्येक वधू के खाते में भेजे गए। प्रशासन की ओर से बरातियों और कन्या पक्ष के परिजनों के लिए टोकन के माध्यम से भोजन की व्यवस्था की गई। प्रत्येक जोड़े को 10 हजार रुपये के कपड़े, बर्तन आदि वैवाहिक सामग्री दी गई। इसके अलावा छह हजार रुपये प्रत्येक जोड़े की दर से आयोजन पर खर्च किए गए। कार्यक्रम में ब्लाॅक प्रमुख रेखा रानी, शिशुपाल सिंह शाक्य, विक्रांत यादव, बीडीओ सतीश चंद्र सैनी, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, आचार्य संजीव रुप, रक्षपाल सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेते नव दंपति। संवाद

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिस्सा लेते नव दंपति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed