{"_id":"67c6022f0c023b04ef03de3e","slug":"1230-students-skipped-the-maths-and-biology-exams-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135158-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 1230 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 1230 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी गणित और जीव विज्ञान की परीक्षा
Tue, 04 Mar 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
जीजीआईसी से परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
बदायूं। इंटरमीडिएट के विद्यार्थी सोमवार को गणित का पेपर को देखकर चकरा गए। वहीं, जीव विज्ञान का पेपर देख बच्चे खुश दिखे। जिले के सौ परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट में जीव विज्ञान व गणित विषय की व हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू हुई जो 11.45 बजे संपन्न हुई। 1230 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, हाईस्कूल के संस्कृत विषय में 33 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की संस्कृत विषय की परीक्षा में 657 छात्र पंजीकृत थे। 624 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 33 बच्चों ने संस्कृत विषय की परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटर का गणित का पेपर देखकर परीक्षार्थी चकरा गए। विद्यार्थियों ने बताया कि पेपर कठिन था। जबकि जीव विज्ञान का पेपर सरल था। छात्रों ने पेपर अच्छा हाेने की बात कही। गणित व जीव विज्ञान में कुल 19301 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 18071 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हो सके। 1230 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।
- गणित का पेपर कठिन था। प्रश्नों को हल करने में दिक्कत आई। हालांकि कुछ सवाल अच्छे तरीके से किए। -प्रियंका, छात्रा
- कुछ सवाल ऐसे भी थे जिन्हें पढ़ा भी नहीं था। लेकिन जो सवाल आते थे उनको अच्छे से हल किया है। -पारूल,छात्रा
-- -- -- -- --
डीआईओएस ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
यूपी बोर्ड की परीक्षा जिले में सौ केंद्रों पर हो रही है। जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार केंद्रों पर पहुंचकर निगरानी कर रहे हैं। सोमवार को डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने शोभाराम शाक्य हायर सकेंडरी स्कूल सैदपुर का गालिब अली-तालिब अली व वजीरगंज का एनआर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए।