{"_id":"67c9f59c92bcbc299f01ead7","slug":"122-students-of-the-district-were-selected-in-the-inspire-award-scheme-badaun-news-c-123-1-sbly1018-135296-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में जिले के 122 विद्यार्थी हुए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: इंस्पायर अवॉर्ड योजना में जिले के 122 विद्यार्थी हुए चयनित
Fri, 07 Mar 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। इंस्पायर अवॉर्ड योजना में जिले के 122 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। संस्थान में जिले से 3244 विद्यार्थियों ने नामांकन कराया था। चयनित विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट की जनपद स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां पर चयनित विद्यार्थी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मार्गदर्शन में कार्यरत राष्ट्रीय नव प्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत के द्वारा देशभर में कक्षा 10वीं तक के विद्यार्थियों में नव प्रवर्तन एवं नवाचार की प्रवृत्ति को विकसित एवं प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक सत्र में नामांकन कराए जाते हैं।
सत्र 2024-25 में जिले से इस बार 3244 विद्यार्थियों ने रिकॉर्ड नामांकन कराया, जिनमें से 122 मेधावी विद्यार्थी चयनित किए गए हैं। इन सभी चयनित विद्यार्थियों के बैंक खाते में दस हजार रुपये की धनराशि सरकार द्वारा जमा की जाती है। इस धनराशि का उपयोग विद्यार्थी अपने द्वारा प्रस्तुत किए गए नवाचार पर आधारित प्रोजेक्ट निर्माण में करते हैं।
विज्ञापन
चयनित विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट की जनपद स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जहां पर चयनित विद्यार्थी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे।
जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि सभी चयनित विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट तैयार रखें, जिससे जनपद स्तरीय प्रदर्शनी में चयनित विद्यार्थियों की प्रस्तुति संभव हो सके। आगामी सत्र के लिए अपने-अपने विद्यालय से अधिकतम पांच प्रोजेक्ट्स का नामांकन करवाने के लिए अभी से तैयारी कर लें, जिससे जनपद के अधिक से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो सकें।