{"_id":"5c2a042abdec225715598813","slug":"121546257450-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र नियमित नहीं खुले तो होगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र नियमित नहीं खुले तो होगी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी केंद्र नियमित नहीं खुले तो होगी कार्रवाई: डीएम
बदायूं। राज्य पोषण मिशन के तहत कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति की बैठक हुई। 368 आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन क्रियाशील न होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
सोमवार को आयोजित बैठक में डीएम ने सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों पर वजन मशीन क्रियाशील रहें। एएनएम सेंटरों पर नियमित रूप से बैठें। सुपरवाइजर गांव-गांव जाकर गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के संबंध में सही ढंग से अवगत कराएं। आशाएं गर्भवती महिलाओं का प्रसव सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ही कराएं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ की हड्डी होती हैं। वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं गरीबों तक सही से पहुंचाएं। डीएम ने कहा कि जो आंगनबाड़ी केंद्र समय से खुला नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अतिकुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाए, जिससे उनको कुपोषण मुक्त किया जा सके। इस दौरान पोषाहार वितरण में विकास खंड सहसवान और आसफपुर की ज्यादा शिकायत होने पर डीएम ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।