{"_id":"5bf56ca9bdec22697c0a9d64","slug":"121542810793-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोश और अकीदत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोश और अकीदत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिलेभर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश शानो शौकत से मनाई गई। शहर में अमन का पैगाम देते हुए जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, इसमें हजारों लोग शामिल हुए। जगह-जगह जुलूस का स्वागत करते हुए लंगर तकसीम किया गया।
ईद मिलादुन्नबी पर सुबह जामा मस्जिद शम्सी के सदर दरवाजे से हजरत अज्जाम मियां कादरी की कयादत में परचम कुशाई के साथ जुलूस का आगाज हुआ। उनके पीछे हजारों लोगों का काफिला चल रहा था। नौजवान नात पढ़ते हुए चल रहे थे। बीच-बीच में इस्लामी नारों की गूंज से माहौल में और भी जोश पैदा हो रहा था। देहात से आए दर्जनों टेंपो, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां, रिक्शा आदि पर सवार लोग हाथों में झंडियां लेकर चल रहे थे। वाहनों पर सवार सजे-धजे बच्चे भी चार चांद लगा रहे थे। जगह-जगह सबीलें लगाई गईं, तो लंगर भी तकसीम किया गया। शाह विलायत गेट पर तकरीर में हजरत अज्जाम मियां कादरी ने पैगंबर इस्लाम की शान में कहा कि हमारे नबी किसी एक कौम के नहीं बल्कि सारे आलम के नबी हैं। उन्हें किसी एक कौम के साथ जोड़ना गलत होगा। हमें उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जुलूस जामा मस्जिद से शुरू होकर मीराजी की चौकी, चक्कर की सड़क, भंडार कुआं, सोथा पुलिस चौकी, छोटे सरकार रोड, चौधरी सराय, नूरी चौक से होते हुए जामा मस्जिद पर खत्म हुआ।
छतों पर लगी रही भीड़
जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग छतों पर जमे रहे। इसमें बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं थी। जुलूस में युवाओं द्वारा कई तरह के करतब दिखाए गए।
विज्ञापन
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने किया स्वागत
शाह विलायत गेट पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस में शामिल लोगों ने उनसे गले मिलकर यौमे पैदाइश की बधाई दी। जुलूस में शामिल बच्चों को उपहार भेंट किए गए।