{"_id":"5b65f3e64f1c1b9d3e8b529b","slug":"121533408230-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल लाइंस इलाके की बिजली कई घंटे ठप, लोग रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल लाइंस इलाके की बिजली कई घंटे ठप, लोग रहे परेशान
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइंस इलाके की बिजली कई घंटे ठप, लोग रहे परेशान
बदायूं। सिविल लाइंस इलाके की बिजली सप्लाई शनिवार को कई घंटे ठप रही, जिससे लोग गर्मी में खासे परेशान रहे।
शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे सिविल लाइंस इलाके की बिजली गायब हो गई। अलापुर रोड स्थित डिवीजन कार्यालय में जेसीबी से खुदाई का कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान फीडर से जुड़ी केबल क्षतिग्रस्त हो गई। केबल टूटने पर इस फीडर से जुड़े सिविल लाइंस, मोहल्ला नेकपुर, कचहरी रोड, पालनगर और कृष्णापुरी की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जब आधे घंटे तक बिजली नहीं आई तो लोगों ने बिजली अधिकारियों को फोन करना शुरू किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुए। देर शाम तक बिजली चालू न होने से लोग खासे परेशान रहे।
एसडीओ टाउन अनिल कटारिया का कहना है कि डिवीजन कार्यालय में खुदाई के दौरान केबल क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिस कारण बिजली सप्लाई बाधित रही। केबल को दुरुस्त कराया जा रहा है। ब्यूरो