फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   रूट मार्च कर फोर्स ने दिखाया दम

रूट मार्च कर फोर्स ने दिखाया दम

Tue, 21 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
रूट मार्च कर फोर्स ने दिखाया दम
रूट मार्च। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। निकाय चुनाव से पहले पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने जनता का भरोसा हासिल करने की कोशिश की। डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी चंद्र प्रकाश के नेतृत्व में शहर में रूट मार्च निकाला गया तो देहात के कई इलाकों में एसडीएम, सीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व मे रूट मार्च कर लोगों को सुरक्षा का अहसास कराया गया। अधिकारियों ने वोटरों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी पूछीं और उन्हें हर हाल में बूथ पर पहुंचकर वोटिंग करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह और एसएसपी चंद्रप्रकाश के साथ अर्द्धसैनिक बलों और पुलिस ने सोमवार को दिन में 11 बजे कोतवाली सदर से रूट मार्च शुरू किया। एएसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह भी साथ में चल रहे थे। रूट मार्च लावेला चौक से शुरू होकर गोपी चौक, मंडी चौक, छह सड़का से गांधी ग्राउंड होकर शहर के विभिन्न रास्तों पर होता हुआ लावेला चौक पर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

कस्बों की गलियों में भी
गूंजी फौजी बूटों की धमक
बिसौली। नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स ने नगर में रूट मार्च किया। पुलिस ने देर शाम होटलों और संवेदनशील जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। एसडीएम अवैश, सीओ मुन्नालाल और कोतवाल राजेश कश्यप के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस और फोर्स ने नगर के मुख्य मार्ग और गलियों में मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिल्सी। एसडीएम लाल बहादुर और सीओ राघवेंद्र सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी के जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया। यह नगर कोतवाली से शुरू किया गया जो कॉलेज रोड, खैरी रोड, कछला बस स्टैंड रोड, मुख्य बाजार, बिजलीघर मार्ग आदि होते हुए कोतवाली पर जाकर समाप्त हुआ। यहां तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी, थाना प्रभारी कृष्णगोपाल शर्मा, रामौतार, सीपी सिंह, जितेंद्र कुमार गौतम, गौरव पुनिया, ईओ मुकेश जौहरी आदि मौजूद रहे।
ककराला। सीओ एसके सिंह, थाना प्रभारी आरपी शर्मा चौकी प्रभारी और कई थानों और पीएसी के साथ रूट मार्च किया। सीओ एसके सिंह ने कहा कि आप निर्भीक होकर मतदान करें।

रुदायन। नगर में रूट मार्च हुआ। इसमें एसडीएम बिल्सी लाल बहादुर तथा सीओ राघवेन्द्र सिंह राठौर मौजूद रहे। इस दौरान थानाध्यक्ष इस्लामनगर रामनरेश माथुर ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ दीवारों पर लगे पोस्टर भी हटवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed