फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पानी में बह गए 18 लाख रुपये

पानी में बह गए 18 लाख रुपये

Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पानी में बह गए 18 लाख रुपये
गांव
दातागंज (बदायूं)। अरिल नदी पर आवागमन की परेशानी को देखते हुए शासन ने हजरतपुर क्षेत्र में गढ़िया और पट्टी गांव के बीच पुल बनाने की मंजूरी दी थी। इसके लिए 2.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए, जिसमें 18 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए। कार्यदायी संस्था लोकनिर्माण विभाग ने 18 लाख से पुल का निर्माण करा दिया, जो पानी में बह गया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने यहां बारिश से पहले पुल का निर्माण कार्य शुरू करा दिया था। पुल के साथ ही दोनों तरफ एक किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाना था। मगर पीडब्ल्यूडी ने नदी के दोनों ओर पड़ा खड़ंजा उखड़वाकर उसकी ईंटों को पुल में लगा दिया, लेकिन सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। यही हाल पुल का है। पाइप डालकर उसके ऊपर करीब 20 मीटर लिंटर डाल दिया गया है। पुल की ऊंचाई कम होने से बारिश में पानी पुल के ऊपर से बहता रहा।
विज्ञापन

इस पुल पर चढ़ने-उतरने की भी कोई सुविधा नहीं है। इस बार बारिश गत वर्षों की अपेक्षा काफी कम रही। लेकिन इसके बाद भी पानी पुल के ऊपर से बहता रहा। इस संबंध में ब्लाक प्रमुख दातागंज कालीचरन यादव समेत कई लोगों ने लिखित और मौखिक शिकायत कीं। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस बाबत एसडीएम से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता ने अवगत कराया कि पहली किस्त मात्र 18 लाख रुपये ही मिली है। बाकी धनराशि नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जांच कराई जाएगी। यदि गड़बड़ी पायी जाती है तो कार्यदायी संस्था और ठेकेदार पर कार्रवाई निश्चित है।
-राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया, विधायक दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed