फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 01 Nov 2017 06:06 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
प्रतीकात्मक चित्र

विज्ञापन
बदायूं। ककराला रोड पर बेकाबू वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

शाहजहांपुर के कलान थाना क्षेत्र निवासी उमेश(35) बुधवार को शहर के निजी अस्पताल से पत्नी प्रीती की छुट्टी कराने के बाद उसे टेंपो में बैठाकर बाइक से घर जाने को निकला था। दोपहर लगभग दो बजे ककराला रोड पर पहुंचते ही सामने से आई एक वैन ने ट्रक को ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर, दुर्घटना के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed