{"_id":"59bd29204f1c1bb0688b4e5c","slug":"121505569056-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने राजस्व कर्मियों को भी सौंपा ओडीएफ का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने राजस्व कर्मियों को भी सौंपा ओडीएफ का लक्ष्य
Updated Sat, 16 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)।
खुले में शौच से मुक्ति के लिए डीएम अनीता श्रीवास्तव ने राजस्व कर्मियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही तय करते हुए उनका लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। प्रत्येक लेखपाल को अपने क्षेत्र के 25-25 लोगों की सूची तैयार कर उन्हें घरों में शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करना होगा। साथ ही वह बेसिक स्कूलों में भी पहुंचकर परिसर में शौचालयों की स्थिति और बच्चों के पेयजल पर गौर करेंगे।
डीएम अनीता श्रीवास्तव शनिवार को कोतवाली में चल रहे समाधान दिवस में एसएसपी चंद्रप्रकाश के साथ पहुंचीं। उन्होंने लोगों की शिकायतों के निस्तारण और उन्हें मौके पर ही समाधान की सुविधा मुहैया कराने को लेकर राजस्व कर्मियों को टिप्स दिए। कहा- लोग थाना और तहसील इसी उम्मीद के साथ पहुंचते हैं कि उनकी शिकायतोें पर प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई होगी। लोगों का यह विश्वास हमेशा ही कायम रहना चाहिए। एसएसपी चंद्रपकाश ने पिछले समाधान दिवसों की समीक्षा करते हुए निस्तारण में बची शिकायतों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बोले- पुलिस कर्मियों को भी अपने स्तर से सहयोग करते रहना चाहिए। एंटी भू-माफिया अभियान के तहत सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने और कब्जा करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया।
ओडीएफ के तहत राजस्व कर्मियों में खासकर लेखपालों के लिए अपने क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन की हिदायत के साथ कहा गया कि प्रत्येक लेखपाल को अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे 25-25 लोगों की सूची करनी है जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं। ऐसे लोगों को प्रेरित कर घरों में शौचालय बनवाए जाएं। लेखपाल बेसिक स्कूलों में पहुंचकर शौचालयों और पेयजल की स्थिति पर गौर करें। खामी पाए जाने पर अपनी रिपोर्ट अफसरों के जरिए मुहैया कराएं। ताकि समय रहते बच्चों को भी सुविधा मुहैया कराई जा सके। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक संजय गोयल, नरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, राकेश कुमार और अरविंद सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
------------
गंगाघाट पर बनेगा विद्युत शवदाह गृह
उझानी। डीएम अनीता श्रीवास्तव ने राजस्व कर्मियों से कहा कि घाट और गंगा को स्वच्छ बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक योजना के तहत घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए उनकी अफसरों से बात हो चुकी है। जल्द ही घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। विद्युत शवदाह गृह गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने में मील का पत्थर साबित होगा।