फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   1200 light and heavy vehicles for election should

चुनाव के लिए चाहिए 1200 हल्के और भारी वाहन

Mon, 30 Jan 2017 10:46 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 30 Jan 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
-निजी वाहन स्वामियों को बांटे जा रहे अधिग्रहण नोटिस
-वाहन जुटाने में उपसंभागीय परिवहन विभाग के छूट रहे पसीने

विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन को 1200 हल्के और भारी वाहनों की जरूरत है। वाहन जुटाने का जिम्मा उपसंभागीय परिवहन विभाग को दिया गया है। इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की व्यवस्था करने में परिवहन विभाग के भी पसीने छूट रहे हैं। विभाग ने अभी से निजी वाहन स्वामियों को चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहण संबंधी नोटिस भेजने शुरू कर दिए हैं। अधिग्रहण नोटिस मिलने के बाद भी जो वाहन स्वामी वाहन मुहैया नहीं कराएंगे उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
जिले की छह विधानसभा सीटों पर 15 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए जिले में 2325 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस, केंद्रीय बल और चुनाव में लगे अधिकारियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने और वापस मुख्यालय लाने की जिम्मेदारी उप संभागीय परिवहन विभाग को दी गई है। इसके लिए उपसंभागीय परिवहन विभाग को करीब 1200 वाहनों की जरूरत है। इनमें 500 हल्के चार पहिया वाहन भी शामिल हैं। विभाग को वाहनों के अधिग्रहण का काम 13 फरवरी तक पूरा करना है। इसके लिए विभाग की टीमें निजी वाहन स्वामियों को वाहन अधिग्रहण संबंधी नोटिस बांटने में जुटी हुई हैं। बस-टैक्सी स्टैंड पर भी वाहनों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन

-----
इस वजह से आ रही दिक्कत
बदायूं (ब्यूरो)। चुनाव के लिए वाहन मिलने में दिक्कत की एक वजह यह भी है कि 15 फरवरी को ही बरेली की नौ विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। बरेली में भी वाहनों की जरूरत है। दोनों जिलों को मिलाकर वाहनों की संख्या करीब चार हजार होती है। दोनों जिलों के परिवहन विभाग अपनी-अपनी जरूरतों को पूरा करने में लगे हुए हैं। इधर, अधिग्रहण के बचने के लिए वाहन स्वामी भी तरह-तरह के फंडे अपना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
वाहनों का अधिग्रहण शुरू कर दिया गया है। निजी वाहन स्वामियों को अधिग्रहण संबंधी नोटिस दिए जा रहे हैं। समय से वाहनों के अधिग्रहण का काम पूरा कर लिया जाएगा।
- अमिताभ राय, एआरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed