Budaun News: प्रधान के घर के पास पानी भरे गड्ढे में गिरकर 12 साल के बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मूसाझाग गांव में 12 साल का बालक पानी भरे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के मूसाझाग में सोमवार दोपहर पानी भरे गड्ढे में गिरकर 12 वर्षीय नीतेश की मौत हो गई। बालक गड्ढे के पास से गुजर रहा था, तभी वह अचानक गड्ढे में गिर गया। कुछ देर बाद लोगों की उस पर नजर पड़ी। तब बालक को निकाला गया। परिवार वाले उसे जिला अस्पताल भी ले गए लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मूसाझाग गांव में ग्राम प्रधान के घर के बराबर में एक गड्ढा है। उसमें लोगों के घरों का पानी आकर जमा हो गया है। हालांकि यह गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं है लेकिन ग्रामीणों के मुताबिक शायद 12 वर्षीय नीतेश पुत्र राजू बीमार था। वह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से आकर गड्ढे के नजदीक से गुजर रहा था। तभी अचानक वह गड्ढे में गिर गया। इस दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था।
परिजनों ने पुलिस को नहीं दी सूचना
बालक का सिर पानी में चला गया था लेकिन उसका शरीर पानी के बाहर दिखाई दे रहा था। कुछ देर बाद लोगों ने उसे पानी में पड़े देखा तो उन्होंने शोर मचाया। इससे मौके पर कई लोग जमा हो गए। बालक के परिवार वाले भी पहुंच गए। वह बालक को गड्ढे से निकालकर तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वाले उसका शव अपने घर ले गए। अभी परिवार वाले उसकी पानी में ही डूबकर मौत मान रहे हैं। शाम तक उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।