{"_id":"6710568c6df6a2b46a07bf18","slug":"12-villages-will-be-connected-by-link-road-pwd-made-action-plan-badaun-news-c-123-1-sbly1001-127861-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा 12 गांवों को, पीडब्ल्यूडी ने बनाई कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा 12 गांवों को, पीडब्ल्यूडी ने बनाई कार्ययोजना
Thu, 17 Oct 2024 05:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 17 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। गांवों को आपस में जोड़ने के लिए संपर्क मार्ग बनाएं जाएंगे। पीडब्ल्यूडी ने 12 गांव की कार्ययोजना बनाई है। इससे लगभग 50 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
जिले में तमाम गांवों ऐसे हैं, जिनकी दूरी एक से दो किलोमीटर है। लेकिन जब गांव में जाने की बात आती है तो उनको पांच से छह किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता है।
अब लोक निर्माण विभाग की ओर से इस ओर ध्यान दिया गया है। विभाग की ओर से यहां पर संपर्क मार्ग बनाया जाएगा। इसको लेकर कार्य योजना तैयार की है। इसमें दातागंज क्षेत्र में गौतरा से वमनपुरा तक 2.300 किलोमीटर का मार्ग, असधर मई से ढाके (बाबा मंदिर) तक का मार्ग 4.300 किलोमीटर, कोठा से गुढ़ाना तक 1.100 किलोमीटर, नगरिया भूरी से रिजौला तक, 3.300 किलोमीटर, दियोनी से बराही तक तीन किलोमीटर, खुकडी से बराई तक दो किलोमीटर का मार्ग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मुझियाना से अमानाबाद तक दो किलोमीटर, शेखूपुर क्षेत्र के ढका से कुडा गुजर मार्ग 1.500 किलोमीटर, असरारी से सकरी जंगल गांव तक 1.950 किलोमीटर, बिल्हरी ककराला मार्ग से गौरामई तक 1.800 किलोमीटर, जगत से अलिपुरा तक 2.500 किलोमीटर, रायपुर से कटिया नगला होते हुए ललुआ नगला तक 2.280 किलोमीटर मार्ग बनवाया जाएगा। जो करीब 17 लाख रुपये की लागत से बनेंगे।
-गांवों को आपस में जोड़ने के लिए सड़क बनाने की कार्य योजना बनाई गई है। इसको लेकर शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद में आगे की कार्रवाई को शुरू कर दिया जाएगा।
-नरेश कुमार, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग